फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training of all four companies, test weapons

Ambala News: चारों कंपनियों का प्रशिक्षण, चलाकर देखे हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Training of all four companies, test weapons
अंबाला। आपात स्थिति से निपटने व कानून व्यवस्था बनाने के लिए अंबाला में गठित चारों कंपनियों एल्फा, बरेवो, चार्ली व डेल्टा का गठन किया है। हालांकि यह प्रशिक्षण 20 दिन तक चलने की बात कहीं जा रही है, लेकिन किसान आंदोलन के तैयारियां से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में सह उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार इंचार्ज अंबाला ने फायर बट जंडली में जवानों को एंटी राॅयट गन, रबड़ बुलेट के फायर करवाए गए। साथ ही टीयर गैस टीम को विशेष परीक्षण देकर शॉर्ट रेंज और लॉग रेंज सैल से भी अभ्यास कराया। इसके अलावा स्वेट टीम, कमांडो, वज्रा, वाटर कैनन, टीयर गैस टीम ने भी भाग लिया। बता दें कि चारों कंपनियों में से प्रत्येक कंपनी में 107-107 कुल 428 जवानों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गठित की गई कंपनियों में नियुक्त किए गए सभी जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में अत्याधुनिक राइफल जेवी पीसी, सिग राइफल, असाल्ट राइफल, एके-47, 12 बोर पम्प एक्शन गन, एमएसएल, एसएलआर व मल्टी बैरल लॉंचर के चलाने व रख-रखाव बारे विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा करना, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करते हुए अराजकता फैलाने, कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर उन्हें रोकना है। यह विशेष प्रशिक्षण लगभग पिछले 20 दिनों से लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed