{"_id":"60c11f5a8ebc3ed71c0426ed","slug":"train-will-run-between-udhampur-kota-from-today-ambala-ambala-news-knl72658755","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-कोटा के बीच आज से चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-कोटा के बीच आज से चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से उधमपुर के बीच 2 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे ने ट्रेन संचालन को लेकर समय सारिणी और स्टेशनों पर ठहराव की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट पर अपडेट करनी शुरू कर दी है।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09805 कोटा-उधमपुर साप्ताहिक का संचालन 9 जून से हो गया है, वापसी में ट्रेन नंबर 09806 उधमपुर-कोटा स्पेशल आज यानी 10 जून से चलेगी। ट्रेन नंबर 04141/04142 प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष साप्ताहिक के संचालन का निर्णय लिया गया है, ट्रेन नंबर 04141 प्रयागराज रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को 14 जून से 21 जून तक और वापसी में ट्रेन नंबर 04142 उधमपुर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार को 15 जून से 22 जून तक चलेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे।
प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 4.05 बजे छावनी जंक्शन और दोपहर 12.45 बजे उधमपुर पहुंचेगी। उधमपुर से वापसी में ट्रेन दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर रात 11.40 बजे अंबाला और अगले दिन दोपहर 1.10 बजे प्रयागराज पहुुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।