फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train operations increased on Jammu-Katra rail section

Ambala News: जम्मू कटरा रेल खंड पर बढ़ा ट्रेनों का संचालन

Sun, 28 Sep 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 28 Sep 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Train operations increased on Jammu-Katra rail section
नई दिल्ली से कटरा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जम्मू-कटरा रेल खंड पर धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन बढ़ने लगा है। पहले जहां छह ट्रेनों का संचालन जम्मू व कटरा की तरफ हो रहा था, अब तीन लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी इसमें शामिल हो गई हैं। इसमें हिमगिरी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और सर्वोदय एक्सप्रेस शामिल है, इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं होगी, क्योंकि इन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है और किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।

9 ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत का संचालन हो रहा है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12413 पूजा एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस शामिल है, इसके अलावा 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12473 बांद्रा-कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन


अक्तूबर में इन ट्रेनों को होगा संचालन
एक अक्तूबर को ट्रेन नंबर 12475 हापा-कटरा का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार दो अक्तूबर को 12477 जामनगर-कटरा, 22705 तिरूपति-जम्मूतवी हमसफर और 20847 दुर्ग-उधमपुर का संचालन 23 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
ट्रेन नंबर 22477 में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 176 के पार हो गया है। इसी प्रकार 12413 में 94, 12237, 13151, 12445, 12473, 12919 में अगले चार दिनों तक टिकट की बुकिंग बंद कर दी गई है, हालांकि राहत की बात है कि अक्तूबर माह में चलने वाली चार ट्रेनों में भी वेटिंग का टिकट ही मिल रहा है।

एक ट्रैक से हो रहा संचालन
जम्मू-कटरा रेल खंड अभी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल के हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य जोरों-शोरों से जारी है, इसलिए अभी एक ही पुल से ट्रेनों का आवागमन किया जा रहा है और इस पुल पर भी ट्रेन की गति को 15 प्रति किमी घंटा रखा गया है ताकि कोई दुर्घटना न हो, वहीं पुल की निगरानी के लिए मौके पर तकनीकी कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है, हालांकि मौसम में सुधार के बाद क्षतिग्रस्त पुल के हिस्से को दुरुस्त करने में अभी कुछ और समय लगेगा।


जम्मू-कटरा रेल खंड पर क्षतिग्रस्त पुल के हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य जारी है, इसलिए जो भी ट्रेन कटरा जा रही है, उसका आवागमन एक ही पुल से हो रहा है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में पुल दुरुस्त हो जाएगा और फिर पूर्व की भांति सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed