फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traffic police station and Mohra Chowki running in one premises for 16 years

Ambala News: 16 साल से एक परिसर में चल रहा ट्रैफिक थाना व मोहड़ा चौकी

Mon, 30 Jun 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 30 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic police station and Mohra Chowki running in one premises for 16 years
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित ट्रैफिक थाना को 16 साल बाद भी खुद की बिल्डिंग नसीब नहीं हो पाई है। मोहड़ा चौकी में अस्थाई तौर पर बने ट्रैफिक थानाके भवन के संबंध में कई बार चर्चा हो चुकी है। यहां तक कि मोहड़ा व काकडू दो गांवों में इस ट्रैफिक थाने को बनाने के लिए जगह भी देखी गई थी। हर बार ये प्रोजेक्ट कागजों में ही सिमट कर रह गया। आज भी थाना मोहड़ा चौकी के परिसर में ही चल रहा है। जबकि इस परिसर में पुलिस को जब्त किए वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। जिस कारण वह हाईवे किनारे सर्विस लेन का सहारा लेते हैं। बावजूद संबंधित विभाग की तरफ से इस ट्रैफिक थाने को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----

काकडू में दो एकड़ भूमि पर बनना था ट्रैफिक थाना

ट्रैफिक थाना बनाने के लिए 2021 में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित काकडू गांव में दो एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। उस समय थाने की रूप रेखा तैयार हो गई थी। इस थाने के लिए बनने वाली बिल्डिंग में जब्त किए गए वाहनों को आसानी से खड़ा किए जाने व पेड़ भी काफी संख्या में लगाए जाने थे। थाने में छोटा पार्क भी बनाया जाना था। यह कार्य विभाग के हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जाना था।
विज्ञापन

-------
लोगों की सहुलियत के लिए करनाल से अंबाला में बनाया था ट्रैफिक थाना
16 साल पहले ट्रैफिक थाना करनाल में ही था। चालान के भुगतान के अलावा अन्य कार्य के लिए भी लोगों को चक्कर काटने पड़ते थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए अंबाला की मोहड़ा चौकी में अस्थाई रूप से ट्रैफिक थाना बनाया गया था। उसी समय से थाने के लिए नई बिल्डिंग को लेकर विचार चल रहा था। अधिकारियों के बदलने के बाद हर बाद यह प्रोजेक्ट बीच में अटका रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

महेश नगर थाना निर्माणाधीन, हाउसिंग बोर्ड व रजिमेंट चौकी नई बनी


अंबाला कैंट के महेश नगर थाने की नई बिल्डिंग का कार्य चल रहा है। टांगरी पार रिवरसाइड स्कूल के ठीक साथ में यह बिल्डिंग बन रही है। जबकि अंबाला कैंट की हाउसिंग बोर्ड व रजिमेंट चौकी की बिल्डिंग नई बनाई गई है। इसके अलावा पडाव थाने की भी बिल्डिंग के लिए हारर्टाेन की जगह देखी जा रही है लेकिन अभी तक उसकी अनुमति नहीं मिली है। संवाद
-----

थाने की जगह के लिए दो बार जगह चयनित हुई थी। अभी तक उसमें से कोई भी फाइनल नहीं हुई है।
इंस्पेक्टर जोगिंद्र, थाना प्रभारी ट्रैफिक थाना
---

उनके संज्ञान में नहीं है कि ट्रैफिक थाने की जगह देखी गई है। इसका स्टेट्स पता किया जाएगा।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed