फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traffic light started at Maheshnagar and Subhash Park Chowk, closed after half an hour

Ambala News: महेशनगर और सुभाष पार्क चौक पर शुरू ट्रैफिक लाइट, आधे घंटे बाद बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic light started at Maheshnagar and Subhash Park Chowk, closed after half an hour
अंबाला। छावनी के गोल चक्कर से महेशनगर तक चार ट्रैफिक लाइट लगा दी गई हैं। इनमें से तीन लाइट को नगर परिषद ने शुरू कर दिया है। हालांकि ट्रैफिक लाइट के लगने से वाहन चालक हैरान व परेशान हैं। इसलिए कुछ वाहन चालक जानबूझकर लाल सिग्नल की अनदेखी करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा नजारा सुभाष पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट पर नजर आया।
विज्ञापन

जहां वाहन चालक मनमर्जी से सड़क पार करते नजर आए। वहीं लाइट पर जो वाहन रुक रहे थे, उनकी गति इतनी अधिक थी कि वो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारियों सहित ट्रैफिक पुलिस अंबाला के प्रभारी भी जब उक्त तीनों ट्रैफिक लाइट का निरीक्षण कर रहे थे तो उनके जाते ही किसी अज्ञात ने सप्लाई चौक की ट्रैफिक लाइट को बंद कर दिया। वहीं सुभाष पार्क की तरफ जाने वाली और महेशनगर की ट्रैफिक लाइट रात 9 बजे तक सुचारु ढंग से चलती रही।
विज्ञापन

समय और कैमरों का होगा प्रबंध
नगर परिषद के इंजीनियर हरीश शर्मा ने बताया कि अभी लोगों को ट्रैफिक लाइट की आदत नहीं है। धीरे-धीरे यह आदत पड़ जाएगी। वहीं सभी ट्रैफिक लाइट पर अभी समय सारिणी को लेकर बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि वाहन चालक को सिग्नल बदलने की जानकारी रहे। वाहनाें पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन पर वाहन से हादसे का डर
ट्रैफिक लाइट लगने से चौक-चौराहों पर वाहनों की भरमार हो रही है। यहां सर्विस लेन पर खड़े वाहन परेशानी का कारण बन रहे हैं और इससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं सर्विेस लेन पर सज रही रेहड़ियां, ठेले और फड़ी के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed