{"_id":"69b46037b17bea53fc0e0b10","slug":"traffic-block-in-firozpur-division-till-20th-16-trains-will-be-affected-ambala-news-c-36-1-amb1001-159654-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिरोजपुर मंडल में 20 तक ट्रैफिक ब्लॉक, 16 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिरोजपुर मंडल में 20 तक ट्रैफिक ब्लॉक, 16 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन
कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन और कुछ को बीच रास्ते में रोककर चलाने का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 13 से 20 मार्च तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक रहेगा। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ब्लॉक की वजह से 16 ट्रेनों के समय में परिवर्तन और बीच रास्ते में रोककर चलाने का फैसला किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले 139 डायल करें या एनटीईएस सिस्टम पर ट्रेन की सटीक स्थिति जांच लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
लोहियां खास से नई दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन संख्या 22480, 19 मार्च को अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर भी 13 मार्च को अमृतसर से 80 मिनट की देरी से चलेगी। ब्लॉक के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग रेल मंडलों में रोककर चलाया जाएगा, इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होगी। ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर 15 मार्च को मुरादाबाद, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में मिलाकर 140 मिनट तक रोकी जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22479 नई दिल्ली-लोहियां खास 19 मार्च को दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 125 मिनट की देरी से चलेगी। ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटानगर 13 और 20 मार्च को रास्ते में 35 मिनट रेगुलेट की जाएगी। ट्रेन नंबर 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर 13, 16, 19 और 20 मार्च को फिरोजपुर मंडल में 15 से 35 मिनट तक प्रभावित रहेगी।
इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट, 11057 सीएसएमटी-अमृतसर, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, 14649/73 जयनगर-अमृतसर-जयनगर और 12317 कोलकाता-अमृतसर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी मार्च के विभिन्न दिनों में 65 से 100 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।