फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traders are surprised by the appeal not to buy gold, saying business is already slow.

Ambala News: सोने की खरीद न करने की अपील से कारोबारी हैरान, बोले- काम पहले से ही मंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders are surprised by the appeal not to buy gold, saying business is already slow.
अंबाला सिटी। पीएम नरेन्द्र मोदी के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील को लेकर अंबाला के सराफा कारोबारियों में हलचल मची हुई है। सराफा कारोबारी और निर्माता इस फैसले को देशहित में तो बता रहे हैं पर इसके दूरगामी परिणामों को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि किसी के घर में शादी होगी तो उसका आभूषण खरीदना जरूरी है। जो लोग सोने को निवेश के तौर पर देखते हैं तो वह खरीदारी न भी करें तो इतनी समस्या नहीं आएगी। सराफा कारोबार पहले से ही दाम बढ़ने के कारण हिचकोले ले रहा है। काम भी पहले की तुलना में कम हो गया है। अंबाला में सराफा कारोबार काफी अहम है। यहां पर गहने बनते भी हैं और यहां से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तक के लोग आभूषणों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन





सराफा बाजार पहले से ही कई दिनों से सुस्त है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पीएम की अपील का पांच से 10 दिन बाद प्रभाव देखने को मिल सकता है, हालांकि पीएम के भाषण के बाद सोने के दाम में उछाल देख रहे हैं।-सुधीर बिंदलस, सराफा कारोबारी
विज्ञापन





देशहित में पीएम का भाषण ठीक हो सकता है, मगर सराफा बाजार को लेकर हमारे सामने मुश्किल खड़ा करने वाला फैसला है। अगर कोई कार्यक्रम के लिए आभूषण लेता है तो यह ठीक है। मगर निवेश को लेकर लोग न खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इस संबंध में हम एसोसिएशन के माध्यम से पत्र भी सरकार को लिख रहे हैं।-नरेश अग्रवाल, प्रधान, अंबाला सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम की अपील देशहित की दिशा में है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सोने की खरीदारी करें। अगर अधिक जरूरत है तब ही आभूषण लें अन्यथा एक साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं तो बढ़ा दें।-श्रीकांत जैन, सराफा कारोबारी




अभी तक इस फैसले को लेकर अभी कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। हम सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारी आपस में जिक्र कर रहे हैं ताकि आगे फैसला लिया जा सके।-दीपक, अंबाला सराफा ट्रेडर्स एवं मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed