फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Town park submerged for one and a half months, swings submerged in water

Ambala News: डेढ़ महीने से टाउन पार्क जलमग्न, पानी में डूबे झूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Town park submerged for one and a half months, swings submerged in water
अंबाला छावनी के सेक्टर 34 ​स्थितएच एसवीपी टाउन पार्क में जमा में डूबे झूले
अंबाला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सेक्टर-34 में 27 एकड़ में बनाया टाउन पार्क पिछले 50 दिन से तालाब है। पार्क में झूले, ओपन जिम, कूड़ेदान और बेंच पानी में डूबे हैं। पौधे भी जगह-जगह से टूटे हैं।
विज्ञापन

पार्क में पिछले डेढ़ महीने से पानी निकासी के लिए दो पंप लगाए हैं जो रोजाना पानी निकाल रहे हैं। बावजूद पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अभी भी पार्क में करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा है। पार्क में एक से दो फीट तक घास भी लगी है। पिछले 50 दिन से टाउन पार्क में बारिश का पानी जमा होने से पार्क में घूमने के लिए आने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जब भी बारिश होती है तो हुडा पार्क में पानी जमा होता है। बता दें कि पार्क में पानी निकासी की सुविधा नहीं है, इसलिए पार्क में पानी लंबे समय तक जमा रहने से घास व पौधे नष्ट हो रहे हैं। साथ ही बारिश के कारण दीवार का कुछ हिस्सा और ग्रिल भी गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 16



पानी निकासी नहीं होने से है समस्या

मनोज कुमार ने बताया कि पार्क बहुत अच्छा है लेकिन जिस जगह यह पार्क बना हुआ है वह जगह काफी नीची है। यहीं कारण है कि पानी निकासी नहीं होती है और हर बार बरसात के दिनों में भी पार्क में पानी भर जाता है।



फोटो: 17



पार्क में जगह-जगह जमी है काई

आलोक त्रिपाठी ने बताया कि वह पार्क में पिछले डेढ़ महीने से पानी भरा हुआ है और पार्क में घास की जगह काई जमा हो गई है, वहीं पार्क में दो फीट तक घास उगी है।



फोटो: 18



बच्चे जिम में झूला झूलने से वंचित

अनिल कुमार ने बताया कि बरसात से पहले वह अपने दोनों बच्चों को लेकर पार्क में जाता था, लेकिन अब पार्क में पानी जमा होने के कारण वह नहीं जा रहे हैं। हालात यह है कि बच्चों के झूले तक पानी में डूबे हैं।




फोटो: 19



पानी के कारण सैर करने से वंचित बुजुर्ग

शरदा राम ने बताया कि वह 70 साल का बुजुर्ग है और उसे सुबह जल्दी उठने की आदत है। इसी आदत के चलते वह पार्क में सैर करने जाता था लेकिन पौने दो महीने से वह पार्क में सैर करने नहीं जा पा रहा है।



संवाद

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। पार्क के हालात बिगड़े हैं तो पता करवाकर उसे तुरंत दुरुस्त करवा जाएगा।



दर्शन सिंह, एसडीएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed