फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tortured for dowry, FIR lodged against three

Ambala News: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tortured for dowry, FIR lodged against three
नारायणगढ़। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर गांव निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में बपोली निवासी अनुज गर्ग के साथ हुई थी। परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदी है। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति अनुज, जेठ गगन और जेठानी सीमा ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह दिव्यांग है, इसके बावजूद आरोपियों ने उसे कम दहेज का ताना देकर पीटा और मोटरसाइकिल की मांग की। हद तो तब हो गई जब पति ने खुद को चोट पहुंचाकर मायके वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, बीमार होने पर पीड़िता को दवा और खाना तक नहीं दिया गया। उसे जबरन कमरे में बंद रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed