फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Torrential rains in Haryana, Home Minister Anil Vij residence filled with water, Ambala flood situation create

हरियाणा में आफत की बारिश: गृह मंत्री विज के आवास में पानी भरा, शहर में भी जलभराव; अंबाला में बाढ़ जैसे हालात

Wed, 12 Jul 2023 04:28 PM IST
एएनआई Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 04:28 PM IST
सार

हरियाणा में अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश से चार जिले पूरी तरह पानी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के आवास में पानी भर गया है। इसके साथ ही शहर में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Torrential rains in Haryana, Home Minister Anil Vij residence filled with water, Ambala flood situation create
अनिज विज के आवास में पानी भरा - फोटो : ANI

विस्तार

अंबाला में लगातार हुई बारिश से गृह मंत्री अनिल विज के आवास में पानी भर गया है। वहीं, शहर में भी जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके लिए राहत और बचाव का कार्य जारी है। गृह मंत्री अनिल विज ने कल मंगलवार को बोट में बैठकर शहर के जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया था और अधिकारियों को जरूरी दिश निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

 
कई स्कूल 3 फुट तक डूबे, रिकॉर्ड व मिड डे मील राशन हुआ खराब, दिवार भी गिरी
अंबाला में तीन दिन की बारिश ने जिले में कहर बरपाया। किसी के घर में पानी जमा हुआ तो किसी की दुकान में। दो दिन सभी बाजार बारिश के कारण बंद रहे। अभी भी जिले में कई इलाके ऐसे हैं, जहां 3 से 4 फुट तक पानी जमा है। ऐसी ही स्थिति जिले के राजकीय स्कूलों की बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नग्गल क्षेत्र के गांव चौड़मस्तपुर व ईस्माइलपुर स्कूल में तो अभी भी काफी पानी जमा है, जबकि जिले में शहर व ग्रामीण एरिया में काफी स्कूलों में जलभराव से नुकसान हुआ है। बारिश से स्कूलों में टेबल, कुर्सी, सामान, दस्तावेज, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, मिड डे मील राशन, बिजली फीटिंग, गॉर्डन को नुकसान हुआ है। कई स्कूलों के कमरों में बेंच, कुर्सियां डूबी नजर आई। प्रिंसिपल कार्यालय, क्लर्क रूम से लेकर मिडे डे मील रसोई में भी नुकसान हुआ। वहीं, जिला शिक्षा विभाग ने बारिश से जलभराव होने वाले स्कूलों की सूची मांगी है। जलभराव को लेकर जिले में 15 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे।

Torrential rains in Haryana, Home Minister Anil Vij residence filled with water, Ambala flood situation create
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने लिया जाएजा, मृतकों के परिवारों को मुआवजे का एलान
अंबाला में बारिश और नदियों के पानी से बने हालातों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले में पहुंचे। इस दौरान अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, एयर फोर्स स्टेशन का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के घर खराब हुए हैं उनके घर की मरम्मत के लिए जो भी प्रावधान होंगे उस हिसाब से सरकार मदद करेगी। सीएम ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान अंबाला में हुआ है, वहीं साथ ही कहा कि कुरुक्षेत्र के गांवाें में भी अधिक नुकसान हुआ है। यमुनानगर, कैथल, पानीपत, पंचकूला में भी नुकसान है। अभी तक आपदा के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजनों को 4 लाख रुपये बतौर मुआवजा मिलेंगे। 

Torrential rains in Haryana, Home Minister Anil Vij residence filled with water, Ambala flood situation create
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले; लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
हरियाणा के कई जिलों के लोग बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं फसलें बर्बाद है तो कहीं घरेलू सामान नष्ट हो चुका है। चारों और बर्बादी दिखाई पड़ रही है। ऐसे हालात सरकार की लापरवाही के चलते ही पैदा हुए हैं। लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार पहले से सर्तक रहती तो इन हालात से बचा जा सकता था। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे आज यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि सरकार को पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।


छोटी नाली से लेकर नहरें तक सब अटी रही
हुड्डा ने कहा कि फसलें बर्बाद हो चुकी है तो रिहायशी क्षेत्रों में कई-कईं फीट तक पानी खड़ा है। लोगों की जान संकट में है। सरकार को चाहिए कि उन्हें अधिक से अधिक राहत दें और खाने-पीने की वस्तुएं पहुंचाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि बारिश का सीजन आने से पहले नदी-नाले दुरूस्त किए जाने चाहिए थे। छोटी नाली से लेकर नहरें तक सब अटी रही और किसी ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed