{"_id":"6866fa397f586c74e90ac4b4","slug":"took-advantage-of-ots-and-got-rs-11-crore-waived-off-ambala-news-c-36-1-amb1002-145468-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ओटीएस का लिया फायदा 11 करोड़ रुपये कराए माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ओटीएस का लिया फायदा 11 करोड़ रुपये कराए माफ
विज्ञापन
अंबाला। एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस-2) के आने के बाद कारोबारी इसमें रुचित दिखा रहे हैं। 27 माई को इस स्कीम की अधिसूचना जारी गकी गई
थी। इसके बाद से अभी तक राज्य का जीएसटी विभाग 11 करोड़ रुपये से अधिक के कर की धनराशि का निस्तारण कर चुका है।
इसमें अलग-अलग श्रेणियों में कारोबारियों ने योजना का लाभ लिया है। इसके साथ ही करीब 80 लाख रुपये का रिकवरी भी जीएसटी विभाग के पास आ गई है। बाकी धनराशि को रिकवर करने का काम किया जा रहा है।
एक मुश्त निपटान योजना-2025 स्कीम से करदाताओं, विशेषकर छोटे दुकानदारों, उद्यमियों व व्यापारियों को सरकार राहत देने के लिए लाई है। इसके माध्यम से वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), हरियाणा सामान्य सेल टैैक्स (एचजीएसटी) और सेंट्रल सेल टैक्स (सीएसटी) के लंबित मामलों को निपटाने का मौका कारोबारियों को दिया है। अंबाला में 9678 डीलर्स पर 280 करोड़ रुपये का कर और जुर्माना बकाया है। ब्यूरो