फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Toll walks, long jam on Shambhu toll, ambulance also stuck

अंबाला टोल चले, शंभू टोल पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Toll walks, long jam on Shambhu toll, ambulance also stuck
शंभू बॉर्डर पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : Ambala
शंभू टोल खुलते ही अमृतसर से दिल्ली की ओर जाने वाले रूट पर करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं इमरजेंसी लेन न होने के कारण एंबुलेंस तक जाम में फंस गई। लंबा जाम देखकर वहां मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ ने टोल मैनेजर से बात की। इसके बाद कुछ समय के लिए टोल को निशुल्क कर दिया और सैकड़ों वाहनों को बिना टोल के ही निकाल दिया गया।
विज्ञापन

वहीं कई बार तकनीकी कारणों से भी टोल को निशुल्क करना पड़ा।


एक-दो बार टोल कर्मचारियों की वाहन चालकों के साथ बहस हो गई। एक कार चालक ने टोल के सिस्टम को ही रोक दिया। इस कारण टोल संचालकों को व्यवस्था संभालने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जब शाम के समय सभी लेन खुली, तब जाकर जाम की स्थिति में सुधार आया और वाहन पहले की तरह चलने लगे। टोल मैनेजर ने कहा अभी जिन भी वाहन चालकों का फास्टटैग का रिचार्ज नहीं है, उनसे सामान्य टोल ही लिया जा रहा है। आगामी दिनों में पहले की तरह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


 

शंभू टोल से बिना टोल दिए गुजरते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू टोल से बिना टोल दिए गुजरते वाहन।- फोटो : Ambala

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed