{"_id":"69cae3971aba0037ea03a480","slug":"toll-rates-cut-travel-to-delhi-punjab-and-hisar-becomes-cheaper-ambala-news-c-36-1-amb1002-160662-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टोल दरों में कटौती, दिल्ली-पंजाब और हिसार जाना हुआ सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टोल दरों में कटौती, दिल्ली-पंजाब और हिसार जाना हुआ सस्ता
विज्ञापन
- एक तरफ की यात्रा वाले निजी वाहनों से लेकर कॉमर्शियल तक के पांच रुपये घटाए
- मासिक पास में भी 15 से 115 रुपये तक किए कम
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। अंबाला से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिसार की तरफ जाने वाले यात्रियों को अब अपने वाहनों से यात्रा कुछ किफायती पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इसमें राजमार्गों पर यात्रा करने वालों को एनएचएआई ने इस वित्त वर्ष में राहत देने का काम किया है। हरियाणा से वाया अंबाला राजपुरा पंजाब जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर बने घग्गर टोल प्लाजा पर एक तरफ व दो तरफ की टोल दरें कम कर दी गई हैं। कार व थ्री एक्सेल वाले ट्रक-बस को एक तरफ की यात्रा करने पर अब पिछले साल से पांच रुपये कम टोल देना होगा। वहीं दोतरफा यात्रा पर कार, बस और ट्रक के लिए भी पांच रुपये कम किए गए हैं। वहीं घरौंडा, सैनी माजरा और घग्गर टोल प्लाजा पर मासिक पास में 15 रुपये से लेकर 115 रुपये तक कम कर दिए गए हैं।
मासिक पास की दरों में कमी
अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर घग्गर टोल प्लाजा पर कार के लिए मासिक पास में 20 रुपये, मिनी बस के लिए 34 रुपये, ट्रक के लिए 65 रुपये और 3 एक्सेल ट्रक के लिए 75 रुपये कम किए गए हैं। मासिक पास में यह कमी पिछले वर्ष की दरों से कम की गई है। वहीं अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर घरौंडा टोल प्लाजा पर कार के लिए 30 रुपये, मिनी बस के लिए 50, ट्रक के लिए 110 तो थ्री एक्सेल ट्रक के लिए 115 रुपये की मासिक पास में कमी की गई है। इसके साथ ही अंबाला-हिसार राजमार्ग पर सैनी माजरा टोल पर कार के लिए 15 रुपये, मिनी बस के लिए 25, ट्रक के लिए 54 तो थ्री एक्सेल ट्रक के लिए 60 रुपये कम किए गए हैं।
विज्ञापन
घग्गर टोल-
वाहन -पहले - सिंगल - डबल- मासिक पास
कार, जीप - 125 - 120 रुपये - 185 - 4085
मिनी बस - 200 - 200 रुपये - 295 - 6596
ट्रक, बस ( 2 एक्सेल) - 415 - 415 रुपये - 620 - 13820
ट्रक, बस (थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 455 - 450 रुपये - 680 - 15075
घरौंडा टोल प्लाजा-
वाहन - पहले सिंगल डबल मासिक पास
कार, जीप - 195 - 190 - 290 - 6395
मिनी बस - 310 - 310 - 465 - 10330
ट्रक, बस ( 2 एक्सेल) - 650 - 975 - 21640
ट्रक, बस (थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 710 - 710 - 1060 - 23610
सैनी माजरा टोल प्लाजा-
वाहन पहले सिंगल डबल मासिक पास
कार, जीप - 105 - 105 - 155- 3425
मिनी बस - 165 - 165- 250 - 5530
ट्रक, बस ( 2 एक्सेल) - 350 - 350 - 520- 11586
ट्रक, बस (थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 380 - 380- 570 - 12640
कुरुक्षेत्र गांव थाना टोल प्लाजा-
वाहन सिंगल डबल मासिक पास
कार, जीप - 90- 135 - 2950
मिनी बस - 145 - 215 - 4765
ट्रक, बस ( 2 एक्सेल) - 300 - 450 - 9990
ट्रक, बस (थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 470 - 705 - 15665
स्थानीय लोगों और व्यावसायिक वाहनों को राहत
एनएचएआई ने टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए मासिक पास की सुविधा दी गई है। इसके लिए उन्हें प्रति माह 350 रुपये चुकाने होंगे। इसी प्रकार उसी जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए भी रियायती दरें तय की गई हैं। घरौंडा में यह दर 95 रुपये और घग्गर में 60 रुपये प्रति यात्रा होगी। गैर-व्यावसायिक वाहनों के मालिकों के लिए वार्षिक पास की दर 3075 रुपये निर्धारित की गई है।