फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the last day of document verification for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए आज दस्तावेज जांच का आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of document verification for admission in ITI
हरियाणा राज्य में आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अब नए आवेदकों को मौका दिया गया था। अब उनके पास दस्तावेज जांच करवाने का आज आखिरी दिन है। ये जानकारी आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब नए आवेदक जिन्होंने अभी तक आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था। उनके लिए दाखिला प्रक्रिया जारी रही। पांचवें चरण की काउंसलिंग में 1 और 2 अक्टूबर को पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यार्थी अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते थे। 3 अक्टूबर को पांचवें चरण की मेरिट सूची जारी हुई। अब 6 अक्टूबर तक सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों द्वारा फीस जमा करवाकर सीट पक्का करने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 595 और महिला अभ्यर्थियों को 550 रुपये फीस भरनी होगी। इस तरह से पांचवें राउंड की काउंसलिंग 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में 70 प्रतिशत से अधिक दाखिले हो चुके हैं एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में भी 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। आने वाले समय में जब भी ऑन स्पॉट काउंसलिंग एवं ऑफलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल आएगा। तब सभी सीटों पर शत प्रतिशत दाखिले पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस बार पिछले वर्ष से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा दाखिला प्रक्रिया में भाग लिया जा रहा है। पिछले वर्ष चार चरणों की काउंसलिंग में 58 प्रतिशत दाखिले के स्थान पर राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में अभी तक 70 प्रतिशत दाखिला होना यह प्रमाणित करता है कि इस बार अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed