फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the last date to apply for scholarship scheme exam

Ambala News: छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to apply for scholarship scheme exam
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत आवेदन करने की 10 अक्तूबर आखिरी तारीख है। नाै अक्तूबर तक प्रदेश में सुबह 10 बजे तक 41 हजार 873 आवेदन आ चुके हैं। प्रदेशभर में योजना के लिए 20 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद शिक्षा विभाग की ओर से 17 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मेरिट में आने पर कक्षा नौंवी से 12वीं तक छात्रवृति के रूप में प्रतिमाह 1 हजार रुपये मिलेंगे। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में सभी जिलों में करवाई जाती है। उसके बाद मेरिट में आने पर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलती है।
विज्ञापन

प्रदेशभर से होगा 2337 विद्यार्थियों का चयन

जिला गणित विशेषज्ञ और राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकारी व अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना परीक्षा पात्रता के यह है नियम

-परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी व अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों और उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी विद्यालयों से पिछले वर्ष पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए।
-परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसीए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसीबी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत एवं शारीरिक विकलांग वर्ग को 3 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शेष सामान्य वर्ग के लिए है। आरक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारियों की ओर से जारी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी।
-परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीएसईएच.ओआरजी.इन व एससीईआरटी की वेबसाइट एससीईआरटी हरियाणा.जीओवी. इन पर पर भी आवेदन कर सकते है।

प्रदेश में जिलों से आए आवेदन
जिला कुल आवेदन
अंबाला 3140
भिवानी 1547
चरखी-दादरी 1202
फरीदाबाद 1092
फतेहाबाद 2125
गुरुग्राम 2568
हिसार 2849
झज्जर 1208
जींद 2325
कैथल 2178
करनाल 2280
कुरुक्षेत्र 1700
मोहिंद्रगढ़ 1691
नूंह 803
पलवल 1176
पंचकूला 1186
पानीपत 2658
रेवाड़ी 2146
रोहतक 1326
सिरसा 3291
सोनीपत 1982
यमुनानगर 1400
परीक्षा 90 मिनट की होगी
आने वाली 17 नवंबर को यह परीक्षा होगी। परीक्षा 90 अंक की होगी। इसमें 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में विज्ञान के 35 प्रश्न, गणित के 20 प्रश्न और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से परीक्षा में मानसिक व बौद्धिक योग्यता परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed