फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the birthday of Shri Guru Gobind Singh Ji Maharaj

Ambala News: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Today is the birthday of Shri Guru Gobind Singh Ji Maharaj
अंबाला। सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बादशाही बाग अंबाला शहर से चार जनवरी को आलाैकिक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन मानव चौक, अनाजमंडी, अग्रसेन चौक, लोक बस स्टैंड, कपड़ा मार्केट, शुक्ल कुंड रोड, बांस वाला चौक, प्रेम मंदिर, कांग्रेस भवन रोड, रेलवे स्टेशन चौक, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना सिविल अस्पताल, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, पुरानी अनाजमंडी, मीरी-पीरी चौक से होकर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में संपन्न होगा।
विज्ञापन

जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कार्यकारिणी समिति सदस्य तरविंदर पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन समागमों को लेकर एचएसजीएमसी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, सदस्य हरपाल सिंह कंबोज, चरणजीत सिंह टककर, प्रीतम सिंह, सतिंदर पाल सिंह, जेजे सिंह, मैनेजर प्रीतपाल सिंह और मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह की बैठक हुई। इसमें नगर कीर्तन और समागमों को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई।
विज्ञापन

चार जनवरी को सजाए जा रहे अलौकिक नगर कीर्तन में संगत एवं सेवक जत्थे, स्त्री सत्संग सेवा सोसायटियां, कीर्तनी जत्थे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। इसके साथ ही प्रकाश पर्व पर सजाई जा रही प्रभातफेरियां चार जनवरी को सुबह छह बजे गुरुद्वारा बादशाही बाग में पहुंचेगी। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ आरंभ होकर छह जनवरी को संपूर्ण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच और छह जनवरी को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में ही एचएसजीएमसी द्वारा कीर्तन समागम करवाया जाएगा। लगातार दो दिन सायं 6 से रात 10 बजे तक होने वाले इस समागम में पंथ प्रसिद्ध भाई दविंदर सिंह सोढी लुधियाना वाले संगत के दर्शन करेंगें, जबकि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह व हजूरी रागी भाई हरसिमरन सिंह संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगें।


छह जनवरी को श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब से हजूरी रागी भाई मनदीप सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बादशाही बाग पातशाही दसवीं अंबाला शहर में सुबह नाै से सायं तीन बजे तक तथा सायं छह बजे से रात 11 बजे तक महान गुरमत समागम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed