फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today after the procession, boat ride of Vaman Bhagwan's swings will take place

Ambala News: आज शोभायात्रा के बाद होगा वामन भगवान के हिंडोलों का नौका विहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Today after the procession, boat ride of Vaman Bhagwan's swings will take place
अंबाला सिटी। 120 वर्ष पुराने ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान को आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार देर रात्रि को सहारनपुर से आए कलाकारों ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मशहूर भजन गायक पवन गोदियाल और कविता गोदियाल भगवान का गुणगान करते नजर आए। उन्होंने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात के समय 50 किलो फूलों से होली भी खेली गई। गौरतलब है कि रविवार को मेले का समापन होगा। शोभायात्रा के बाद हिंडोलों का नौका विहार कराया जाएगा। मेले में अंबाला सिटी सहित अनेक क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को होगी शोभायात्रा
मेले के तीसरे दिन रविवार को पुरानी अनाज मंडी से दोपहर 12:00 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा अंबाला शहर के कोतवाली बाजार, तंदूरा बाजार, रेलवे रोड, बस्ती राम बाजार सहित अंबिका देवी मंदिर से होते हुए शाम को नौरंगराय सरोवर पर पहुंचेगी जहां पर ठाकुर जी के हिंडोलों को नौका विहार कराया जाएगा। शोभा यात्रा में पूरे भारत से आए हुए प्रसिद्ध बैंड धार्मिक धुन पर वामन भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे। इसमें इंटरनेशनल संयोग बैंड नागपुर , अल्ताफ बैंड देहरादून, हीरा सिंधी बैंड दिल्ली, बाला जी बैंड, शर्मा बैंड, कृष्णा बैंड, हिना बैंड प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ ही अंबाला के भी कई प्रमुख बैंड शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही शामली और हरिद्वार से आए हुए कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां से विभिन्न कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। नौरंगराय सरोवर पर शामली से आए हुए विशेष कलाकार नोका विहार की झांकी पेश करेंगे जो देखने योग्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed