फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   To take advantage of the schemes related to agricultural land, it is necessary to register on the Mera Fasal Mera Byora Portal.

कृषि भूमि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
To take advantage of the schemes related to agricultural land, it is necessary to register on the Mera Fasal Mera Byora Portal.
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि कृषि भूमि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसान ने अपने खेत में जो भी फसल बोई है उसका संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत ही किसान को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। अगर फसल खराब होती है तो फसल का खराबा भी उन्हीं को मिल सकेगा जिनका पोर्टल पर पंजीकृत है। किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल 18 मार्च तक दोबारा उपलब्ध है। इसलिए यदि किसी किसान ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वे अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। डॉ. सुमिता मिश्रा ने यह जानकारी चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से दी। वीसी के माध्यम से उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण, ई गिरदावरी, कृषि विभाग की योजना के तहत पराली की गांठ बनाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि व अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अंबाला में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के कार्य को बेहतर तरीके से किया गया है। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उनकी अनुपालना के तहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी। वीसी को देखने और सुनने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि कृषि से संबंधित किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण करवाना जरूरी है। किसानों ने जो भी फसल बोई है वे उसका पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। बैठक में डीएचओ डॉ. अजेश कुमार, एलडीएम पुनीत, डीएमईयू राधे श्याम शर्मा, डीआईओ विनय गुलाटी, सांख्यकी अधिकारी मनजीत कौर के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक में डॉ. गिरीश नागपाल को निर्देश दिए कि इस विषय के दृष्टिगत वे कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करवायें और जिन किसानों ने किसी कारणवश अभी तक संबंधित पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है वे अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों ने सूरजमुखी की फसल बोई है उनकी सुनिश्चित खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जायद-रबी के सीजन के तहत सूरजमुखी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed