{"_id":"606b58338ebc3e8ccd2e3734","slug":"tirupati-jammuutv-weekly-humsafar-will-run-from-today-ambala-news-knl66313069","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर
विज्ञापन
तिरुपति-जम्मूतवी हमसफर की फाइल फोटो।
- फोटो : Ambala
तिरुपति में भगवान श्री वैंकटेश्वर और कटरा में मां वैष्णो के दर्शनों की आस रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा लगभग एक साल से बंद तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक का संचालन आज यानी 6 अप्रैल से किया जाएगा। वापसी में जम्मूतवी से ट्रेन 9 अप्रैल को चलेगी।
तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां आते हैं। समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। भक्तों को प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब ट्रेन नंबर 02277 तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर 6 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार चलेगी। तिरुपति से ट्रेन रात 9.10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 11.50 बजे अंबाला छावनी और शाम 6.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02278 जम्मूतवी-तिरुपति का संचालन 9 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को होगा। ट्रेन जम्मूतवी से सुबह 7.20 बजे रवाना होकर दोपहर 1.55 बजे अंबाला छावनी और तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे तिरुपति पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, दिल्ली सफदरजंग, झांसी, हबीबगंज, नागपुर, बलहारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचुर, गुंटकल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
तीन जोड़ी शताब्दी सहित चलेगी दूरंतो
मौजूदा समय में दो जोड़ी ट्रेन नई दिल्ली-कालका सेक्शन और एक जोड़ी शताब्दी नई दिल्ली-अमृतसर सेक्शन पर चल रही है, लेकिन 10 अप्रैल से दोनों सेक्शन पर शताब्दी की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। ट्रेन नंबर 02045/46 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी का बुधवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन संचालन और ट्रेन नंबर 02013/14 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी का रोजाना संचालन भी 10 अप्रैल से हो जाएगा। इसी प्रकार 15 अप्रैल से ट्रेन नंबर 04053/54 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी का गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन संचालन, दिल्ली सराय रोहिल्ला से जम्मूतवी के दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02265/66 भी 11 अप्रैल से संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन संचालन में बढ़ोतरी
भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आज तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर का संचालन हो जाएगा। आने वाले दिनों में शताब्दी की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।