फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tilakraj dies of burns while bringing Kanwar

कांवड़ लाते समय झुलसे तिलकराज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tilakraj dies of burns while bringing Kanwar
अंबाला। अंबाला की सबसे ऊंची 30 फीट की कांवड़ लाते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से झुलसे ग्वालमंडी निवासी तिलकराज ने दम तोड़ दिया। कांवड़िए ने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। वहीं, दूसरा कांवड़िए हिमांशु की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका केवल पेट का मांस ठीक होना रह गया है। उसके बाद पीजीआई से उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इस दर्दनाक हादसे का वीडियो अब सामने आया है। जिसमें ढोल के साथ नाचते-गाते हुए अचानक कांवड़ हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाती है। देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख पुकार में तब्दील हो जाता है। बता दें कि 25 जुलाई को अंबाला के युवाओं की टोली 30 फीट ऊंची कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर अंबाला आ रही थी। अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया के पास कांवड़िए शिविर में रुक गए थे। देरशाम को जैसे ही वह छावनी हाथी खाना मंदिर की तरफ जाने के लिए तैयार हुए कि हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed