फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tickets will be available from electronic machines in buses

Ambala News: बसों में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मिलेगा टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tickets will be available from electronic machines in buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के बेड़े में शामिल हुई नई बसें यात्रियों के लिए कारगर साबित हो रही हैं। बस के अंदर ही उन्हें मोबाइल चार्जिंग के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी मिल रही हैं।

इसी कड़ी में अब यात्रियों को जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन यानी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट मिलेगा। इस माह में ई-टिकटिंग मशीनें अंबाला डिपो में आ जाएंगी।
विज्ञापन


मशीनें आने के बाद पहले इनका ट्रायल होगा। परिचालकों को मशीनों से टिकट निकालने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस सुविधा से सफर के दौरान यात्रियों को खुले पैसे के लिए आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी, वहीं कम और ज्यादा पैसे लेकर टिकट देने में की जा रही हेरा-फेरी भी खत्म हो जाएगी। सबसे बढ़ा फायदा परिचालकों को मिलेगा, क्योंकि उन्हें कागजी टिकटों को पंच करने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल तरीके से कर सकेंगे टिकट का भुगतान

ई-टिकटिंग मशीन सुविधा शुरू होने से परिचालकों और यात्रियों के बीच होने वाला वाद-विवाद खत्म हो जाएगा। यात्री टिकट का भुगतान कैश के साथ डेबिट व क्रेडिट कार्ड से कर पाएंगे। वहीं टिकट लेने के लिए बस स्टैंड पर लगने वाली लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल जाएगा। मौजूदा समय में हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो में बसों की संख्या 206 के करीब है और परिचालकों की संख्या 276 है। जोकि रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी कर रहे हैं। इनमें से कुछ की सेवाएं बस अड्डों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए भी ली जा रही हैं।

रोडवेज डिपो में ट्रायल के तौर पर जल्द ही मुख्यालय की तरफ से कुछ ई-टिकटिंग मशीनें आ जाएंगी। परिचालकों को ई-टिकटिंग मशीन का प्रयोग और उसके बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि वो बिना किसी परेशानी के मशीन से टिकट निकालकर यात्रियों को दे सकें। उन्हें डिजिटल तरीके से टिकट काटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी टिकट का भुगतान कर सकें।

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed