फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three youths molested by entering the girl's room

युवती के कमरे में घुसकर तीन युवकों ने की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three youths molested by entering the girl's room
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन आरोपियों द्वारा 21 वर्षीय युवती के कमरे में घुसकर जबरन छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन पर रॉड व सरियों से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि 13 दिसंबर को रात लगभग नौ बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। कमरे का दरवाजा नहीं है। साथ वाले कमरे में उसके पापा, मम्मी, बहन और जीजा टीवी देख रहे थे। उसी समय पड़ोसी प्रदीप, जतिन व शीशी उसके कमरे में घुस गए। आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर उसे जकड़ लिया। उन्होंने उसके के साथ जबरन छेड़छाड़ की। उसने मुश्किल से छूटकर शोर मचाया तो साथ वाले कमरे में बैठे उसके जीजा विशाल उठकर बाहर आए तो आरोपियों में से एक ने उनके सिर में सरिये से वार कर दिया। शिकायत के अनुसार युवती यह देखते ही बेहोश हो गई। आरोपियों को भागते हुए शिकायतकर्ता युवती की माता ने देख लिया। इसके बाद परिजन एकत्रित होकर आरोपी प्रदीप के घर गए। यहां पहुंचते ही प्रदीप के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed