फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three youth dead because of heavey dose intoxicant

नशे की हैवी डोज लेने से तीन युवकों की मौत

Tue, 23 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 23 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिटी के एक इलाके में तीन युवकों की नशे के इंजेक्शन की हैवी डोज लेने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों युवकों की ये मौतें दो दिन के अंतराल में हुई है, जबकि चौथा युवक सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत के मुंह में जूझ रहा है। इस वारदात को लेकर जहां इलाकावासियों ने नशे का कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ काफी ज्यादा गुस्सा व्याप्त हो चुका है, वहीं उन्होंने  सेहत मंत्री अनिल विज से से सिटी में नशे के इंजेक्शन व गोलियां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इलाका पुलिस का कहना है कि पुलिस अभी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिटी के ही एक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तीन युवकों की हालत अचानक बिगड़ी। तीनों को परिजनों ने तुरंत अस्पतालों में भर्ती करवाया, जबकि चौथे मरीज को सोमवार को अस्पताल में लाया गया। इन चारों में से दो युवकों को तो गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दो यहीं अंबाला अस्पताल में भर्ती थी। अब इन चारों युवकों में से तीन युवकों ने दम तोड़ दिया है। जबकि चौथे की हालत भी गंभीर चल रही है। इलाकावासियों का कहना है कि कुछ स्थानीय लोग ही इलाके में नशे के इंजेक्शन और गोलियां बेच रहे हैं, यह लोग यूथ को टारगेट कर उन्हे अपना ग्राहक बनाकर उन्हे नशे बेचते हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले और गंभीर हालत में पड़ा युवक चारों ने नशे के इंजेक्शन के हैवी डोज ले ली थी, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लोगों का कहना है कि करीबन तीन से चार माह पहले भी इलाके में ऐसा ही केस आया था और उसमें भी युवक की मौत हो गई थी। उधर, एसएचओ सदर हरजिंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed