फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three students were hit by a jeep, two were referred

Ambala News: तीन छात्रों को जीप ने मारी टक्कर, दो रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three students were hit by a jeep, two were referred
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित तेपला के निकट एक तेजरफ्तार जीप ने बाइक सवार होटल मैनेजमेंट के तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्राएं 20 वर्षीय निकिता व राखी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चालक सुमन कुमार को भी बाजू व हाथ में हल्की चोटें आई। उपचार के लिए तीनों घायलों को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से दोनों छात्राओं की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ जीएमसीएच-सेक्टर 32 रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि दोनों छात्राओं को उनके साथी मुलाना एमएम अस्पताल में ले गए थे। इलाका पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल सुमन कुमार ने बताया था कि वह बिहार से आकर मुलाना में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। मुलाना में ही होस्टल में रह रहे हैं। दोनों छात्राओं की सहेली का 11 अप्रैल को जन्मदिन होने के कारण वह अंबाला कैंट में सामान खरीदने जा रहे थे। तभी तेपला के पास पीछे से जीपनुमा वाहन ने टक्कर मार दी थी। इतने में वह संभल पाते कि वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed