{"_id":"6949a1134b14116a6f0820fb","slug":"three-people-named-for-threatening-to-burn-alive-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155085-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिंदा जलाने की धमकी देने में तीन लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिंदा जलाने की धमकी देने में तीन लोग नामजद
Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में युवक व युवती की कोर्ट मैरिज को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लड़के पक्ष ने सलीम, अफताब व सोहेब पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने व मना करने पर जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
महेश नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर रविवार शाम को दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया था। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी तहरीर में न्यू अजीत नगर निवासी दीपक ने बताया कि उसके बेटे ने एक बालिग लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद जब लड़की के परिवार को पता चला तो मुझे तीन युवकों ने पकड़ लिया। धमकी देते हुए कहा कि या तो हमारा अपना लो, नहीं तो बेटा तेरा हमें मिल गया तो उसे जिंदा जला देंगे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के कहने पर अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगवाए थे ताकि कोई दोबारा आए तो पता चल सके। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद