{"_id":"69cd8a2b61169950a509ffa9","slug":"three-people-injured-in-a-road-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160824-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में तीन लोग घायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी के डडियाना में हादसे के बाद खेतों में उतरी कार: सोशल मीडिया
अनियंत्रित होकर पलटी कार, दूसरी खेत में उतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डडियाना रोड पर बुधवार सुबह दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई जबकि पंजाब नंबर की ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी सड़क से उतर कर खेतों में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों की पहचान पंजाब के नवां शहर निवासी चंद्रवीर सिंह (27), पंचकूला के रायपुर निवासी परमजीत कौर (45) व नवजोत कौर (25) के रूप में हुई।
प्राथमिकी् उपचार के लिए उन्हें सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि दूसरी कार में कोई घायल नहीं हुआ। अंबाला सदर थाने के प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से उनकी पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। मामूली रूप से घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उधर, अंबाला सिटी के जग्गी सिटी सेंटर के निकट भी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत यह रही कि कार पलटी नहीं। उधर, हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली।