फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three new cases of Omicron, death of corona infected elderly woman

ओमिक्रॉन के तीन नए केस, कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three new cases of Omicron, death of corona infected elderly woman
ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नए मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को तीन और लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसमें दो अंबाला कैंट से तो एक बराड़ा से है। 35 वर्षीय पुरुष पिछले दिनों इटली से आया था, जबकि 36 वर्षीय व्यक्ति कतर से लौटा था। इसके अलावा एक प्राइवेट डाक्टर भी संक्रमित मिला है। मगर, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वे अंबाला सिटी के रहने वाली थी और उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार को ओमिक्रॉन के तीन नए मामलों के साथ 155 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30858 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीज 29697 हो गए हैं। इस समय जिला में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है। वहीं एक मौत के बाद अभी तक कोरोना के कारण 511 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 50, अंबाला छावनी से 61, चौड़मस्तपुर से 33, नारायणगढ़ और शहजादपुर से चार-चार, मुलाना से तीन नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 13 सरकारी कर्मचारी, 12 साल उम्र के 6 बच्चे, इसके अलावा 12 से 18 वर्ष के बीच के 12 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। विदेश से लौटे तीन लोग संक्रमित मिले हैं। अन्य संक्रमितों के संपर्क में आए चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2146 लोगों के लिए सैंपल
विभाग ने शुक्रवार को 2146 सैंपल लिए हैं। विभाग अभी तक 754446 लोगों के कोरोना के सैंपल ले चुका है। इनमें 673083 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 81363 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग की ओर से नौ सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे गए हैं।
10652 लोगों को लगा बचाव का टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 10652 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। अभी तक 1867016 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 977586 को पहली तो 889430 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के युवाओं को टीका लगाने का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हमारी ओर से 10 जनवरी से पहले 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को वैक्सीन लगवाने कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed