फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three member committee will prepare paper for promotion

Ambala News: पदोन्नति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी पेपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three member committee will prepare paper for promotion
अंबाला। पदोन्नति परीक्षा के लिए व्हाट्सएप पर लीक हुए पेपर का असली पेपर से कहीं कोई मेल नहीं है जो पेपर 22 सितंबर की परीक्षा के दौरान कर्मचारियों को दिया था। वह व्हाट्सएप पर लीक पेपर से बिल्कुल भिन्न है। प्राथमिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं, लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए 22 सितंबर के पदोन्नति परीक्षा को भी रद कर दिया है।
विज्ञापन

नए पेपर को तैयार करने के लिए एडीआरएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई जोकि पूरी गोपनीय तरीके से पदोन्नति का पेपर तैयार करेगी ताकि कहीं कोई खामी न रह जाए। उक्त जानकारी अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंडल कार्यालय में विशेष बैठक के दौरान व्हाट्सएप पर लीक हुए पेपर के प्रत्येक पहलू का बड़ी ही बारिकी से खंगाला गया ताकि सच्चाई सामने आ सके कि यह गलती किस स्तर पर और क्यों हुई है। यह जानबूझकर की गई गलती नहीं थी, लेकिन जिस भी कर्मचारी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसकी तलाश की जा रही है और उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जांच के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और उन्होंने अपने स्तर पर इसकी छानबीन भी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

यह था मामला

आरक्षित कोटे के तहत अंबाला रेल मंडल में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए वाणिज्य टिकट क्लर्क श्रेणी 3 में परीक्षा का आयोजन किया जाना था। एक परीक्षा 22 सितंबर को दूसरी 25 व तीसरी 27 सितंबर को होनी थी। लेकिन इस दौरान गलती से पेपर रेलवे के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हो गया और इसे कुछ कर्मचारियों ने अपने मोबाइल पर अपलोड भी कर लिया। इस दौरान 22 सितंबर को पहली पदोन्नति परीक्षा भी हो गई। जब मामला सुर्खियों में आया तो मंडल रेल प्रबंधक ने इस पर संज्ञान लेते हुए 25 व 27 सितंबर को होने वाली दो परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक रद कर दिया। वहीं सोमवार 25 सितंबर को बैठक के दौरान उन्होंने 22 सितंबर को ली गई परीक्षा को भी कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए रद करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed