फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three liquor smugglers caught from railway station, were to supply in Bihar and Gujarat

Ambala News: रेलवे स्टेशन से पकड़े तीन शराब तस्कर, बिहार व गुजरात में देनी थी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three liquor smugglers caught from railway station, were to supply in Bihar and Gujarat
अंबाला। ट्रेनों के जरिए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। जीआरपी सहित सीआईए टीम ने तीन आरोपियों को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा है। तीनों तस्करों ने शराब की 54 बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म 2 4 पर बैठा हुआ है और उसके पास दो बैग में शराब की बोतलें भरी हुई हैं। सूचना के बाद तुरंत मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। जब दोनों बैगों की तलाशी ली गई तो इसके अंदर से 30 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। आरोपी की पहचान खगरिया बिहार निवासी मौलन कुमार के तौर पर हुई है। प्राथमिक पूछताछ में मौलन ने बताया कि वो चंडीगढ़ से शराब लेकर आया था और इसे बिहार लेकर जा रहा था क्योंकि बिहार ड्राई क्षेत्र है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीआईए के उप निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी कृष्ण सिंह व राजकुमार के तौर पर हुई है जोकि पटियाला से सस्ते रेट पर शराब की 24 बोतलें खरीद कर लाए थे। वो इन बोतलों को गुजरात लेकर जा रहे थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर से काबू कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed