फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three injured as Jugaad type lift breaks down, shopkeeper named

Ambala News: जुगाड़नुमा लिफ्ट टूटने से तीन घायल, दुकानदार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three injured as Jugaad type lift breaks down, shopkeeper named
अंबाला छावनी में लिफ्ट टूटने के कारण हुए हादसे में घायल अर्जुन अस्पताल में उपचाराधीन: स्वयं
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित आत्मा राम एंड संस की दुकान पर जुगाड़ की लिफ्ट टूटने के कारण हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर जाते हुए लिफ्ट के अचानक नीचे गिरने पर महिला और उनका भतीजा सहित दुकान का कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनने के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छावनी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों की पहचान प्रताप नगर निवासी मीना कुमारी व उनके भतीजे अर्जुन के रूप में हुई। यह हादसा नाै मार्च को हुआ था। घायलों की तबीयत में सुधार होने के बाद अब कार्रवाई अमल में लाई गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आत्मा राम एंड संस के मालिक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान के लिए वॉश बेसिन खरीदने गई थी महिला

शिकायतकर्ता महिला मीना कुमारी ने बताया कि उसका छोटा खुड्डा में मकान बन रहा है। पलंबर के कहने पर वह 9 मार्च की शाम को नल और वॉश बेसिन आदि खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। दुकानदार ने कहा कि वॉश बेसिन तीसरी मंजिल है। इसलिए वह दुकान के ही कर्मचारी संग जुगाड़ की बनी लिफ्ट पर ऊपर जाने लगी। अभी वह लिफ्ट में जा ही रहे थे कि अचानक तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट सीधा ही नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर तो युवक की कमर में फ्रैक्चर हुआ। जबकि दुकान के कर्मचारी के चेहरे और घुटने पर चोटें आई। शिकायतकर्ता मीना कुमारी ने कहा कि दुकानदार ने जुगाड़नुमा लिफ्ट लगाने के बाद कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर रखे थे। दुकानदार की लापरवाही के कारण हादसा होने के आरोप लगाए।

दुकान के सामान के लिए लगाई थी लिफ्ट

दुकानदार ने यह लिफ्ट महज भारी भरकम सामान को नीचे से ऊपर तीसरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए लगाई थी। इस लिफ्ट में महज मोटर, लीवर के अलावा प्लाई की तीन दीवारी लगी है। ऐसे में दुकानदार की लापरवाही सामने आई है कि उसने सामान वाली लिफ्ट का इस्तेमाल ग्राहकों को ऊपर नीचे लाने के लिए भी किया जा रहा था। यहीं हादसे का कारण बनी।

अंबाला छावनी में लिफ्ट टूटने के कारण हुए हादसे में घायल अर्जुन अस्पताल में उपचाराधीन: स्वयं

अंबाला छावनी में लिफ्ट टूटने के कारण हुए हादसे में घायल अर्जुन अस्पताल में उपचाराधीन: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed