फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three employees of the Labor Department were found absent

Ambala News: श्रम विभाग के तीन कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Three employees of the Labor Department were found absent
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम निरीक्षण करते हुए।
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य श्रम विभाग अंबाला उपनिदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड अंबाला सब डिविजन अभियंता अर्जुन सिंह पंवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम को विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र सिंह अपने कार्यालय में हाजिर मिले। कार्यालय में कुल 39 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनको चेक करने पर उक्त कार्यालय में पांच कर्मचारी छुट्टी पर और एक कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर, तीन अधिकारी बाहर ड्यूटी पर मिले। तीन अधिकारी व कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए, जबकि अन्य 27 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर मिले।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम को औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य श्रम विभाग अंबाला उप निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय के अधीन हरियाणा सरकार की ओर से लागू की गई कुल 24 योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिकों को विभाग की साइट एचआरवाईएल लेबर.जीओवी.इन पर अपना पंजीकरण करवाकर एक वर्ष बाद पंजीकरण को नवीनीकरण करने पर लाभ के लिए पात्र होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चिनाई मिस्त्री, प्लंबर, कार पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, जाल बांधने वाला, पेंटर व अन्य निर्माण श्रमिक है। श्रमिक को किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की साइट पर अपने 90 नब्बे दिनों का प्रमाण देकर योजना लागू कर सकता है। जोकि कार्यालय के कर्मचारियों के पोर्टल पर सीपीएस सिस्टम के माध्यम से वितरित हो जाते है। जिन्हें कार्यालय कर्मचारी की ओर से चेक करके उच्च अधिकारी को सिफारिश के लिए भेज दिए जाते हैं। जिन्हें हरियाणा राज्य के संबंधित अधिकारी की ओर से 90 दिन की समय सीमा के दौरान चेक करके लाभ दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त जिन आवेदनों में योजना से संबंधित दस्तावेजों में कमियां पाई जाती है, उनमें त्रुटियां लगाई जाती है। जिनका जवाब सही न होने के कारण संबंधित अधिकारी, कंप्यूटर से आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता है। इनका कोई भी रिकार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के पोर्टल पर उपलब्ध नहीं रहता है और इसका पूर्ण ब्योरा मुख्यालय स्तर पर ही दर्ज रहता है। वहीं, कार्यालय में सीएम विंडो की तीन शिकायतें लंबित पाई गई। जो तीनों समय अवधि के अंदर लंबित पाई गई। जिन पर कार्यवाही जारी है। उड़नदस्ता टीम में उप निरीक्षक हितेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक परविंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुखविंद्र सिंह, मुख्य सिपाही बलबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed