फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three drug smugglers arrested, heroin and marijuana recovered

Ambala News: तीन नशा तस्करों को किया काबू, हेरोइन व गांजा बरामद

Sat, 06 Jun 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three drug smugglers arrested, heroin and marijuana recovered
अंबाला। ऑपरेशन मैदान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम ने 24 घंटे के भीतर तीन नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों के पास से 25.65 ग्राम हेरोइन व 1 किलो 149 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए नशा तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पहले मामले में एएनसी टीम अंबाला सिटी पालिका विहार से एक महिला तस्कर को 18 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपी महिला को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।दूसरे मामले में साहा पुलिस ने गांव अकबरपुर के रहने वाले गुलशन कुमार को 7.65 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों काबू किया। आरोपी का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुरादाबाद में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया। तीसरे मामले में शहजादपुर पुलिस ने ऋषिनगर के रुप्पा सिंह को 1 किलो 149 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed