फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three-day Urs Mubarak celebrated with great pomp

Ambala News: धूमधाम से मनाया तीन दिवसीय उर्स मुबारक

Sat, 30 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three-day Urs Mubarak celebrated with great pomp
अंबाला सिटी की तवक्कल शाह मस्जिद में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुरानी सब्जी मंडी स्थित तवक्कल शाह मस्जिद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय उर्स मुबारक 26 से 28 अगस्त तक धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी रजा-ए- मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मेंराज आलम ने दी। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त सुबह 9 बजे कुरान खानी, 11 बजे चादर पोशी इमाम बादशाही मस्जिद मुबाशिर रजा के द्वारा पेश की गई। इसके बाद नमाजे मगरिब महफिल मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं 27 अगस्त को तवक्कल शाह मस्जिद में हरियाणा वक्फ बोर्ड की तरफ से नमाज ए फजर गुसल शरीफ बाद नमाज ए जुहर कुल शरीफ व चादर पोशी चेयरमैन चौधरी हुसैन के ओएसडी अजमत ने पेश की। 28 अगस्त को बाद नमाज ए फजर गुसल शरीफ बाद नमाज ए जुहर कुल शरीफ व चादर पोशी आम लंगर हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पीर तरीकत शुफी जनाब मोहम्मद जहुर रब्बानी साहब अमरोहा शरीफ, मुफ्ती मोहम्मद सनाउल्लाह पटना बिहार और शेरे मेवात मुफ्ती आरिफ साहब ने शिरकत की। इन्ही की देखरेख में दरगाह हजरत सांई तवक्कल शाह की मजार पर चादर चढ़ाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed