{"_id":"686852645b8d21f2e40df494","slug":"three-children-working-at-shops-were-sent-to-a-shelter-home-ambala-news-c-36-1-amb1001-145521-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकानों पर काम कर रहे तीन बच्चों को शेल्टर होम भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकानों पर काम कर रहे तीन बच्चों को शेल्टर होम भेजा
विज्ञापन
अंबाला। बालश्रम में लगे तीन बच्चों को संयुक्त कार्रवाई के दौरान संरक्षण में लिया गया।
यह कार्रवाई अंबाला छावनी के राम बाग रोड व हलवाई बाजार में दुकानों पर की गई। जिला युवा विकास संगठन की टीम द्वारा बच्चों से संवाद कर उनके माता-पिता और आवासीय पते की जानकारी प्राप्त की गई।
डीटीएफ टीम ने बच्चों को संरक्षण में लेते हुए पुलिस थाना सदर में डीडीआर दर्ज करवाई गई तथा बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण नागरिक अस्पताल में कराया गया।
इसके उपरांत बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया।
समिति द्वारा बच्चों को अस्थायी आश्रय के लिए अंबाला छावनी के शेल्टर होम भेज दिया है।
जिला युवा विकास संगठन एवं अन्य संबंधित टीमें बच्चों से संवाद व परामर्श के माध्यम से शीघ्र ही माता-पिता का पता लगाकर उन्हें बुलाएंगे ताकि वो दोबारा बच्चों को बाल श्रम के लिए न भेज सकें।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला युवा विकास संगठन, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, एएचटीयू, स्टेट क्राइम ब्रांच एवं श्रम विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद