फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three business injured in firing

खल कारोबारियों पर चलाई गोलियां, तीन घायल

Sun, 09 Feb 2014 04:06 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 09 Feb 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
three business injured in firing
अंबाला कैंट। पुलिस के खौफ और सुरक्षा को धत्ता बताते शनिवार देर रात कैंट पुलिस स्टेशन से ठीक सौ मीटर की दूरी पर तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से दो व्यापारी भाइयों और एक युवक पर गोलियां चला दीं। बदमाश दोनों भाइयों के पास से नोटों से भरा थैला लूटना चाहते थे, मगर जब वह नोटों से भरा थैला नहीं खींच पाएं तो उन्होंने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

गोलियां लगने से दोनों भाई और एक कारोबारी का बेटा घायल हो गया।

ये छर्रे वंशु व सुरेंद्र की बाजू व छाती और विनोद के मुंह व माथे पर लगे। तीनों को कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, शनिवार देर रात तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलने के बाद डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह और एसीपी मौके पर पहुंचे। एक बदमाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन


दुकान से कर रहे थे पीछा
अनाज मंडी प्याऊ चौक पर सुरेंद्र और विनोद का खल का कारोबार है। दोनों भाई रोज की तरह अपनी दुकान को शनिवार को बंद करके पूरे दिन की कमाई को एक थैले में डालकर अपनी एक्टिवा में घर की ओर निकले थे। इन कारोबारियों का घर कैंट थाने के 100 मीटर की दूरी पर डीसी रोड पर स्थित है। जैसे ही ये कारोबारी घर के लिए निकले, तभी उनके पीछे एक मोटरसाइकिल पर मंकी कैप पहने तीन बदमाश लग गए। तीनों बदमाश इस मौके की तलाश में थे कि वे कैसे एक्टिवा पर सवार एक कारोबारी के हाथ से थैले को झपटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर खींचा थैला
कारोबारी अपने घर पहुंच गए और घर के भीतर जाने के लिए उन्होंने डोर बैल बजाई। तभी मोटरसाइकिल से दो बदमाश युवक उतरे और सीधे कारोबारियों के पास पहुंच गए और उनके हाथ से थैला खींचने लगे। इसी दौरान कारोबारी ने भी अपने हाथ से थैला नहीं छोड़ा और वह दोनों भाई बदमाशों से ही थैले को लेकर भिड़ गए। उधर, डोर बैल बजने के बार घर के भीतर से भी एक कारोबारी का बेटा वंशु भी बाहर आ गया। बदमाशों से भिड़ता देख वह भी अपने पिता और चाचा को बचाने के लिए उतर गया। इतने में तीसरा बदमाश भी आ गया और उन्होंने गोलियां चला दीं। गोलियां चलने के बाद वहां सनसनी फैल गई और देसी बंदूक के छर्रे दोनों भाइयों और युवक को बुरी तरह लगे और वह खून से लथपथ हो गए।

घायल वंशु ने पकड़ा एक बदमाश
अपने पिता और चाचा के साथ छर्रे लगने से घायल हुए वंशु ने भी हिम्मत दिखाते भागते तीनों बदमाशों में से एक बदमाश की गर्दन अपनी बाजू में दबा ली और शोर मचाने लगा। इससे बदमाश जमीन पर गिर गया, उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी बहादुरी दिखाते बदमाश के पास कट्टा होने के बावजूद उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी।



गोलियां चलीं, पुलिस बेखबर रही
इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े संतरी और अन्य पुलिस कर्मियों को भनक तक न लगी। उधर, घटना स्थल से ही एक व्यक्ति तुरंत थाने की ओर भागा और उसने ये सूचना पुलिस कर्मियों को दी। उसकी बात सुनते ही पुलिस वाले चौकन्ने होकर वहां से निकल और भागकर मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने काबू किए बदमाश को कट्टे के साथ वहीं जमीन पर लेटा रखा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed