{"_id":"6265a3d23f0418422331112e","slug":"three-buffaloes-burnt-alive-due-to-fire-in-cattle-enclosure-five-animals-scorched-ambala-news-knl106001848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की बाड़े में लगी आग से तीन भैंसें जिंदा जलीं, पांच पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की बाड़े में लगी आग से तीन भैंसें जिंदा जलीं, पांच पशु झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला के गांव कोट कछुआ खुर्द के एक बाड़े में रविवार देररात भीषण आग लग गई। आग से भूस के साथ बाड़े में बंधी जहां तीन भैंसें जिंदा जल गई, वहीं बाड़े के बाहर सड़क पर बंधे पांच पशु भी झुलस गए। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटें देखकर जब स्थानीय लोग बाहर आए तो इसी दौरान पड़ोस के घर की एक बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गया। लोग बुजुर्ग महिला को छावनी नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, इलाका पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पीड़ित किसान मामचंद का कहना था कि बाड़े में भूस, अनाज व 3 भैंसें बंधी हुई थी। रात के समय जैसे ही वह बाड़े में गए और बल्ब जलाने के बटन दबाया तो शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग बढ़ती गई। इस आग से तीन भैंस जिंदा जल गई। इस दौरान बाड़े के बाहर पड़ोसी की एक भैंस, एक गांव, एक बच्छी, एक कट्टी व कट्टा भी बुरी तरह से झुलस गया। मृत महिला की पहचान 65 वर्षीय तुलसां के रूप में हुई।
-------