फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three arrested for duping people of Rs 19.64 lakh on the pretext of giving job

Ambala News: नौकरी का झांसा देकर 19.64 लाख ठगने के आरोप में तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for duping people of Rs 19.64 lakh on the pretext of giving job
अंबाला। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ऑनलाइन रुपये कमाने की बात बोलकर 19 लाख 64 हजार ठगने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान लुधियाना के जोगीवाड़ा निवासी अरूण, समीर व यूपी के प्रताप नगर निवासी प्रेम चंद के रूप में हुई। सभी आरोपियों को काबू करने के बाद शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सह उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 7 जून 2023 को थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 जून 2023 के दौरान कबीर नगर में अज्ञात आरोपी ने वर्क फ्रोम होम पार्ट टाइम काम से रुपये कमाने के नाम पर उससे 19.64 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन



विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति नाजमद



अंबाला। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप लगाए। महेश नगर थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति अजय सैनी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पति के साथ-साथ ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट, गाली गलौज के साथ-साथ जान से मारने का भी प्रयास किया। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2024 को अजय सैनी के साथ हुई थी। तभी से वह दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करते थे। दहेज में बाइक लाने की मांग करते थे। कई बार झगड़े के बाद पंचायत में समझौता हो जाता था। कुछ समय पहले भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन



बाड़े में बंधी दो भैंस व दो कटड़े चोरी
अंबाला। सेगता गांव से किसान के बाड़े में बंधी दो भैंस व दो कटड़े कोई चुराकर ले गया। नग्गल थाना पुलिस को दी तहरीर में सेगता गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 28 अगस्त को रात 2 बजे कोई उसके बाड़े से 2 भैंस, 2 कटड़े को चुराकर ले गया। सुबह उठकर देखा तो पशु नहीं थे। आसपास के लोगों से भी पता करने पर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेरोइन तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी काबू

बराड़ा। थाना बराड़ा क्षेत्र से 8 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी यूपी के गंगोह निवाी वसीम को भी काबू कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपी मुस्तकीम व वसीम को शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने 28 अगस्त को तंदवाल टी-प्वाइंट रेलवे ब्रिज के पास से मुस्तकीम को काबू किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने दूसरे साथी का नाम उजागर किया था।



महिला के घर से चोरी करने वाला दूसरा आरोपी काबू, भेजा जेल
बराड़ा। बराड़ा में महिला के घर से चोरी के मामले में सीआईए-2 की टीम ने बिहटा गांव निवासी मांगा राम को काबू कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए-2 के निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने बताया था कि 3 मई 2025 को वह अपने परिवार सहित कुरुक्षेत्र में बेटी का पेपर दिलवाने गई थी। 5 मई को घर वापस आई तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। किसी अज्ञात आरोपी ने प्रीत नगर बराड़ा में स्थित उसके घर से एसी, एलईडी, इन्वर्टर व आभूषण चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed