{"_id":"6866f8cb8e0b42c9bd019564","slug":"three-accused-of-robbery-arrested-ambala-news-c-18-1-knl1014-683807-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लूट के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लूट के तीन आरोपी काबू
Fri, 04 Jul 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-2 की टीम ने सेक्टर-9, पंजोखरा व महेश नगर थाना क्षेत्र में चाकू की नोंक पर सोने का कड़ा लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से सामान, वारदात में प्रयोग हथियार व वाहनों को बरामद करेगी।
पुलिस ने सेक्टर-9 अंबाला सिटी के मामले में यमुनानगर के कूलपुर गांव निवासी नवजीत सिंह उर्फ नवी को पकड़ा है। इसके अलावा पंजोखरा में हुई लूट मामले में सिटी की सोनिया कॉलोनी निवासी भूपेंद्र उर्फ लबीश व महेश नगर में हुई लूट मामले में समलेहड़ी गांव निवासी लखन उर्फ लक्की को काबू किया। सीआईए-2 की टीम ने यह कार्रवाई कांवला गांव निवासी श्रवण सिंह की शिकायत पर की थी। आरोपी ने 11 मई को अंबाला सिटी के सेक्टर-9 थाना में शिकायत दी थी। संवाद