फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused of molesting a child for five years

Ambala News: बच्चे से पांच साल तक कुकर्म करने वाले तीन दोषी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Three accused of molesting a child for five years
अंबाला। कोरोना काल में शहर के एक क्षेत्र में नाबालिग के साथ कुकर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों दोषी ठहराया है। इस मामले में नाबालिग का वीडियो बनाकर दोषी उसके साथ कुकर्म करते रहे। बच्चे के जब गुप्तांग से खून निकला तो पिता को पता लगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट डिप्टी अटॉर्नी मुकेश भाटिया ने बताया कि इस मामले की सुनवाई पॉक्सो की विशेष अदालत में चार साल तक चली। इसमें अब एडीजे मनपाल रमावत ने तीनाें को दाेषी करार दिया। इस मामले में सोमवार को काेर्ट सजा सुनाएगी। मामले में 20 गवाह पेश हुए। इसके साथ ही डीएनए मैच की कार्रवाई चली। मगर डीएनए का मिलान नहीं हो सका, क्योंकि मामला पुराना हो चुका था। इसके बाद एफएसएल ने एक बार फिर से पीड़ित बच्चे के रक्त के सैंपल मांगे, वह भी किया मगर डीएनए मिलान नहीं हो सका। ऐसे में आईटी एक्ट आदि धाराओं में तब से तीनों दोषी हिरासत में ही चल रहे थे।
विज्ञापन

यह है कुकर्म का पूरा मामला

मार्च 2020 में अंबाला सिटी थाने में पीड़ित पिता ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका बेटा नाबालिग है। वह पास के ही रहने वाले एक ही परिवार के तीन युवकों के पास पगड़ी बांधना सीखने जाता था। उसके बेटे के साथ तीनों आरोपी पिछले चार से पांच साल से कुकर्म कर रहे हैं। बेटे का वीडियो भी बना लिया और धमकियां देते थे। पिता के पूछने पर बेटे ने बताया कि जब वह गलत काम कर रहे थे तब एक आरोपी के पिता ने अपने बेटे को पीड़ित बच्चे के साथ गलत काम करते देख लिया था। मगर अपने बच्चों को कुछ कहने के बजाए पीड़ित बच्चे को भी उन्होंने धमकाकर चुप करा दिया। इसमें धमकी दी गई कि तेरे परिवार को मरवा देंगे और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डाल देंगे। परिवार की पूरी तरह बदनामी कर देंगे। इसके डर से बेटे ने परिजनों को कुछ नहीं बताया और कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण सहता रहा। बच्चा अक्सर चुप रहने लगा और पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा था। पिता ने जब देखा तो पता चला कि बच्चे के गुप्तांगों से खून आ रहा था। बच्चे का फोन चैक कि तो रिकॉर्डिंग लगा हुआ था। जब रिकॉर्डिंग को सुना तो पिता के होश उड़ गए। कॉल रिकॉर्डिंग में आरोपी बार-बार उनके बेटे काे धमकाकर घर बुला रहे थे। इसके बाद बेटे से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उन्होंने बताया कि तीनों चाचा उसके साथ गलत काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed