फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threat, complaint for not voting as said

कहे अनुसार वोट न देने पर धमकी, शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Threat, complaint for not voting as said
बराड़ा। अधोया गांव में पंचायती चुनाव माहौल के बीच युवक को कहे अनुसार वोट न देने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला बढ़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता अधोया निवासी हरीश कुमार ने अपने ही गांव के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ बराड़ा पुलिस को शिकायत सौंपी है। बुधवार को एक पक्ष ने थाने के बाहर रोष भी जताया था। हालांकि, दोनों पक्षों को वीरवार को थाने बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

हरीश कुमार ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। उसे बुधवार को गांव के ही आरोपी युवक का फोन आया कि तुमसे वोट के मामले में बात करनी है। तुम बराड़ा स्थित मेरे कार्यालय पर आ जाओ। हरीश नई तहसील के पास घर बनाने का कार्य कर रहा था, जिसे छोड़कर वह आरोपी युवक के कार्यालय पर पहुंच गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे उसके पक्ष वाले व्यक्ति को वोट देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसे गोली मार देगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उससे हाथापाई की और जातिसूचक शब्द भी कहे। वह भयभीत है। उसके अनुसार यदि उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार आरोपी युवक होगा। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। बराड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। उसके बाद ही सच्चाई निकल कर सामने आएगी। मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed