{"_id":"68f3d54418af12193306d7f0","slug":"thousands-of-rupees-stolen-from-a-familys-house-while-they-were-at-work-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151663-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काम पर गए परिवार के घर हजारों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काम पर गए परिवार के घर हजारों रुपये की चोरी
Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। मोती मंडी में रवि कुमार के घर हजारों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी हो गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में मोती मंडी निवासी रवि कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि घर पर चोरी हो गई है। आकर देखा तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। बैड में रखे आभूषण, 17 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
