फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands of rupees looted from 20 passengers in D-7 coach of train going from Udhampur to Prayagraj

उधमपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन के डी-7 कोच में 20 यात्रियों से हजारों रुपये की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees looted from 20 passengers in D-7 coach of train going from Udhampur to Prayagraj
Thousands of rupees looted from 20 passengers in D-7 coach of train going from Udhampur to Prayagraj - फोटो : Ambala
अंबाला। उधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन में लूट हो गई। लुधियाना रेलवे स्टेशन से चढ़े नौ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। रेकी करने के बाद लुटेरों ने कोच डी-7 में बैठे लगभग 20 यात्रियों से नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बीच रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों ने एक लुटेरे को मौके पर ही दबोच लिया और अंबाला पहुंचने पर जीआरपी के हवाले कर दिया। पंजाब जीआरपी ने लुटेरे को कब्जे में लेकर नौ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान अनमोल सिंह-18 निवासी अमृतसर के रूप में हुई।
विज्ञापन

ट्रेन में सफर कर रहे सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बॉर्डर निवासी सैयद अंसारी ने जीआरपी को दिए बयान में बताया कि शनिवार की रात लगभग 9.45 बजे ट्रेन छावनी स्टेशन की तरफ जाने के लिए रवाना हुई थी। वह कोच नंबर डी-7 में बैठे हुए थे। लगभग 15 मिनट बाद ही कोच में चीख-पुकार मच गई। हाथों में तेजधार हथियार लिए नौ युवक उनके कोच में पहुुंच गए और लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों से नकदी और मोबाइल लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने राजपुरा रेलवे स्टेशन से पहले साधुगढ़ और सराय बंजारा स्टेशन के बीच चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया और मौके से फरार हो गए। सैयद अंसारी ने बताया कि सभी आरोपी पगड़ीधारी थे और इनमें एक आरोपी को बार-बार सभी फतेह सिंह बोले रहे थे। उसी आरोपी ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया और उसकी जेब से 900 रुपये, बैग से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं, लुधियाना रेलवे स्टेशन से प्राप्त फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पकड़े गए युवकों ने ट्रेन में चढ़ने से पहले दो अलग-अलग कोच की रेकी की और इसका इशारा आपस में किया, वहीं फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि उनके हाथों में तेजधार हथियार भी थे।
विज्ञापन

आंख खुली तो गले पर थी तलवार
यात्री नवीन ने बताया कि जब वारदात हुई तब वह सो रहा था। किसी ठंडी वस्तु ने जब उसकी गर्दन को छुआ तो वह एकदम से जाग गया। उसने देखा की मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ युवक हाथों में तलवार लिए खड़े थे। बोले कि जो कुछ भी है वो निकाल हमें दे दो, वरना मारे जाओगे। आरोपियों ने उससे एक हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों के आगे जाते ही नवीन ने ट्रेन के शौचालय में छिपकर खुद को बचाया और इसके बाद मामले की जानकारी ट्रेन टीटीई और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की। वहीं ट्रेन में तैनात टीटीई अरविंद बालियान ने बताया कि लूटपाट के बाद ट्रेन लगभग 7 मिनट साधुगढ़ और सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही। लुटेरों के एक साथी को पकड़ने के बाद यात्रियों की मदद से सभी कोच के दरवाजे बंद कर दिए गए। लुटेरों ने अपने साथी को छुड़ाने का भरसक प्रयास भी किया। ट्रेन चालक को सूचना देकर तुरंत ट्रेन चलवाई गई और इस कारण लुटेरे अपने साथी को छुड़वाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहंग के वेश में थे आरोपी
लूट का शिकार हुए यात्रियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी 18 वर्ष के आसपास के थे और सभी पंजाबी भाषा में बात कर रहे थे। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में से युवक अलग-अलग धर्म के हैं, सभी ने निहंग का वेष धारण किया हुआ था।
पुलिस ने पांच को किया काबू
पकड़े गए एक युवक की शिनाख्त पर पंजाब जीआरपी ने 5 युवकों को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में जीआरपी छापामारी कर रही है। मामला मंडल के अधीन सरहिंद स्टेशन के नजदीक हुआ था, इसलिए आरपीएफ भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
पंजाब जीआरपी के हवाले किया आरोपी
ट्रेन में लूटपाट की सूचना मिली थी। आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को ट्रेन से काबू किया। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पंजाब जीआरपी अपने साथ ले गई है। जो दो यात्री घायल हुए थे उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मामले की आगामी कार्रवाई सरहिंद जीआरपी कर रही है।

-विलायती राम, प्रभारी थाना जीआरपी छावनी।

Thousands of rupees looted from 20 passengers in D-7 coach of train going from Udhampur to Prayagraj

Thousands of rupees looted from 20 passengers in D-7 coach of train going from Udhampur to Prayagraj- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed