फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   thousands of frauds from woman online

महिला से ऑनलाइन हजारों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
thousands of frauds from woman online
अंबाला। ऑन डॉट कोरियर सर्विस का नंबर गूगल से सर्च करना महिला को महंगा पड़ा। ठगों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के करब सात माह बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को 23 दिसंबर 2021 को दी शिकायत में अंजली चावला ने बताया कि वह रामनगर शहर की निवासी है। उसने 22 दिसंबर 2021 ऑन डॉट कोरियर सर्विस का नंबर गूगल पर सर्च किया था। जब उस नंबर पर कॉल की तो आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाई। उस पर पंजीकरण करने के बाद बताया कि आपके खाते से पांच रुपये कटेंगे। इसके बाद शातिर ठग ने महिला को अपनी बातों में उलझाते हुए रजिस्ट्रेशन नंबर पूछ लिया। ठग ने महिला के डेबिट कार्ड के तीन डिजिट का नंबर भी डलवा लिए। जैसे ही महिला ने सबमिट को प्रेस किया तो उसके खाते से 60 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed