Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those studying at Buniyaad centers will get Rs 3 crore as transport allowance

Ambala News: बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई करने वालों को परिवहन भत्ते के मिलेंगे तीन करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Those studying at Buniyaad centers will get Rs 3 crore as transport allowance
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश में बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत कोचिंग ग्रहण कर रहे 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इन विद्यार्थियों का विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परिवहन भत्ता (टीए) जारी कर दिया है।
यह भत्ता पिछले काफी समय से नहीं आया था। अब विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए यह राशि जारी कर दी है। हर जिले में बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इन बुनियाद केंद्र पर जिले के विभिन्न जगहों से विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं। इन विद्यार्थियों को विभाग छह रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसा देता है। यह पैसा कई महीनों से नहीं आया था और विद्यार्थी अपनी जेब से पैसा खर्च बुनियाद केंद्रों में पढ़ने के लिए पहुंच रहे थे। यह पैसा विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से दिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में अभी 103 बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। सभी 22 जिलों के लिए निदेशालय ने तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। संवाद
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्रम में हो रही तैयारी
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की बुनियाद कार्यक्रम में दो परीक्षा देने के बाद दाखिला होता है। अभी पिछले दिनों खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई है। अब जिला स्तर पर बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। यह विद्यार्थी बुनियाद केंद्र में दाखिला के बाद दो वर्ष 9वीं और 10वीं में पढ़ाई करेंगे। यहां विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके बाद सुपर-100 परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा को लेकर निशुल्क प्रशिक्षण लेने के लिए चयन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किसी जिले को कितना मिला बजट
जिला बजट
अंबाला 23.50 लाख
भिवानी 14.50 लाख
चरखी-दादरी 11.64 लाख
फरीदाबाद 3.90 लाख
फतेहाबाद 26.10 लाख
गुरुग्राम 10.50 लाख
हिसार 29.27 लाख
झज्जर 11.50 लाख
जींद 19.19 लाख
कैथल 16.42 लाख
करनाल 15.85 लाख
कुरुक्षेत्र 12.03 लाख
महेंद्रगढ़ 16.20 लाख
नूंह 11.01 लाख
पलवल 5.97 लाख
पंचकूला 9.07 लाख
पानीपत 12.03 लाख
रेवाड़ी 12.18 लाख
रोहतक 2.06 लाख
सिरसा 12.65 लाख
सोनीपत 8.47 लाख
यमुनानगर 15.85 लाख

वर्जन
बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियाद केंद्रों पर कोचिंग ग्रहण कर रहे 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निदेशालय ने परिवहन भत्ता बजट जारी कर दिया है। यह बजट स्कूलों में वितरित करने के लिए भेज दिया गया है। विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्र तक आने के लिए छह रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टीए मिलता है।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed