फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those involved in the violence and vandalism at the Banundi toll plaza remain at large for the second day.

Ambala News: बनोंदी टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दूसरे दिन भी गिरफ्त से बाहर

Mon, 15 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 15 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Those involved in the violence and vandalism at the Banundi toll plaza remain at large for the second day.
अंबाला। बनोंदी के टोल प्लाजा पर 13 दिसंबर की रात को कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट के मामले में आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि आरोपियों की पहचान नारायणगढ़ निवासी अंकुश, आकाश, हैप्पी सैनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने दबिश दी तो कोई घर पर नहीं मिला। उधर, पुलिस मारपीट व लूटपाट दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि लूटपाट के आरोप है। लेकिन पुलिस को अभी लूटपाट करते हुए की फुटेज नहीं मिली है। मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
यह था पूरा मामला


पुलिस को दी तहरीर में पानीपत के भापुरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह और संजीव कुमार दोनों संचालक है। 13 दिसंबर की रात 1 बजे दो से तीन गाड़ियां भरकर कुछ लोग टोल प्लाजा पर आ गए। जब कर्मचारी ने टोल की फीस मांगी तो बहस करने लग गए थे। देखते ही देखते कार से हथियारों से लैस युवक कर्मचारी से मारपीट करने लगे। कर्मचारी का पीछा करते हुए बदमाशों ने मारपीट की व कार्यालय में पड़ा सामान व शीशे भी तोड़े। आरोप लगाया था कि हमलावर लगभग 1 लाख 80 हजार की राशि भी ले गए। मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed