{"_id":"5f1c79798ebc3e638046016b","slug":"this-is-kartar-nagar-of-ambala-cleaning-of-drains-not-done-for-six-months-ambala-news-knl3857885","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है अंबाला का करतार नगर... यहां छह महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है अंबाला का करतार नगर... यहां छह महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह अंबाला का करतार नगर है। मॉडल टाउन के बीच बने करतार नगर के हालात ऐसे हैं कि यहां पिछले छह महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई। इसीलिए नालियां गंदगी से भर गई हैं। नालियों पर उगी घास इस बात की गवाही देने के लिए काफी है। करतार नगरवासियों ने बताया कि गंदगी का आलम यह है कि सफाई न होने के चलते थोड़ी सी बरसात हो जाने पर गलियां पानी से लबालब भर जाती हैं। इससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर प्रशासन द्वारा करतार नगर में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगे आने वाले वार्ड चुनावों में वह नेताओं और पार्षदों को सबक सिखाएंगे।
प्रदीप कुमार ने बताया की यहां नालियां हमेशा गंदगी से भरी रहती हैं। न तो कोई सफाईकर्मी आता है और न ही यहां पर सफाई होती है। जिसकी वजह से गलियों में दुर्गंध रहती है।
सोमती देवी ने बताया कि नगरवासियों ने अपनी सुविधाओं के अनुसार 100 रुपये में कूड़ा उठाने वाला सफाईकर्मी लगा रखा है। घरों से गंदगी उठाकर लेकर जाता है।
बबली देवी ने बताया कि नगर पिछड़ों का नगर है। नगरवासी अपने घरों के आगे की सफाई स्वयं करते रहते है। सफाई की कोई व्यवस्था नही है। नालियों पर घास उग आई है।
विज्ञापन
देवराज सिंह ने बताया कि पानी की उचित निकासी न होंने के कारण नालियां अवरुद्ध हो गई हैं। जिसकी वजह से नालियों में जमा गंदे पानी पर मच्छर पनपने लगे है।
अधिकारियों का दावा रोजाना हो रही सफाई
नगर निगम ईओ ने बातचीत में बताया कि मैं अभी व्यस्त हूं। हालांकि उन्होंने संबंधित अधिकारी से बातचीत करवा दी। संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सफाई करवाई जाती है। आगे भी करवाई जाती रही है। इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर अगर सफाई रह गई होगी। वहां पर भी सोमवार को सफाई करवा दी जाएगी ।