फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third stage scout training camp begins

Ambala News: तृतीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर शुरू

Tue, 28 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Third stage scout training camp begins
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में तृतीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभार
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में तृतीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय शिविर 29 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के अंतर्गत 26 केंद्रीय विद्यालयों के कुल 134 स्काउट्स एवं 26 अनुरक्षक शिक्षक भाग ले रहे हैं। शिविर का संचालन शिविर नायक गुलज़ार नबी खान के नेतृत्व में किया जा रहा है। मुख्य परीक्षक अशोक कुमार, परीक्षक अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, एएसओसी ओंकार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में उप प्रधानाचार्य मनीष सेमवाल एवं मुख्याध्यापक अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य लांबा ने कहा कि स्काउट मूवमेंट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। शिविर के पहले दिन स्काउट्स ने प्रार्थना, फ्लैग सांग, राष्ट्रगान, प्रतिज्ञा और स्काउट लॉ के साथ प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed