फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third FIR registered against farmers who came to protest against the program of MP and Minister

सांसद और मंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने आए किसानों पर तीसरी एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Third FIR registered against farmers who came to protest against the program of MP and Minister
अंबाला-नारायणगढ़।जो किसान घायल हुआ उसकी शिकायत तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई और किसानों के ऊपर एक घटनास्थल के तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एक एफआईआर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायाब सैनी के ड्राईवर ने दर्ज कराई है,दूसरी सांसद के नजदीकी भाजपा कार्यकर्ता राजीव कुमार बेरखेड़ी की शिकायत पर दर्ज हुई है और तीसरी कार्रवाई नारायणगढ़ के थाना प्रभारी धूम सिंह राणा की शिकायत पर दर्ज हो चुकी है। अंबाला भाकियू के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह रिकार्ड बना दिया है कि एक ही मौके पर तीन लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो चुकी,जबकि जो अन्नदाता जख्मी हुआ उसकी शिकायत पर तीसरे दिन भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। भाकियू नेता मलकीत सिंह ने बताया कि रविवार को किसानों की एक बैठक नारायणगढ़ में बुलाई गई है,जिसमें पुलिस कार्रवाई के विरोध के साथ घायल किसान भुवनप्रीत की शिकायत पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई पर चर्चा के साथ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 7 अक्तूबर को सैनी भवन के बाहर किसानों के विरोध प्रदर्शन और सांसद की गाड़ी की चपेट में आने से घायल हुए किसान मामले में अब तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। 7 अक्तूबर को स्थानीय सैनी भवन में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे परिवहन मंत्री व कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को भारतीय किसान यूनियन द्वारा काले झंडे दिखाने, उनका रास्ता रोकने व उनके साथ गाली गलौच करने,धक्का मुक्की करने व ड्राईवर के साथ मार पिटाई करने तथा ड्राईवर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब तक पुलिस 3 एफआईआर दर्ज चुकी हैं।
विज्ञापन

पहली एफआईआर सांसद नायब सैनी के ड्राईवर संगौर जिला कुरूक्षेत्र वासी अनिल कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह नायब सैनी सांसद का ड्राईवर है। गत 7 अक्तूबर को सैनी भवन में आयोजित किये गये एक सामाजिक कार्यक्रम के उपरांत जब सांसद व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सैनी भवन से बाहर निकले तो उनके पीछे मैं भी अपनी गाड़ी में निकलने लगा। जैसे ही मैं भवन के बाहर सड़क पर पहुंचा तो मेरे ऊपर भारतीय किसान यूनियन के मलकीत सिंह, भवनप्रीत तथा जसविंद्र सिंह सहित अनेकों लोगों ने मेरी कार पर पीछे से हमला कर दिया तथा मेरी गाड़ी के दरवाजे खोल दिये। अनिल कुमार के मुताबिक उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर मंत्री के पीआरओ जोगिंद्र सिंह बैठे हुये थे तथा उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ व पीआरओ के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा हमें गंदी गंदी गालियां भी देने लगे और हमें गाड़ी से बाहर खींचने लगे। उपरोक्त व्यक्तियों ने ललकारा मारकर कहा कि ड्राईवर को जान से मार दो उसके बाद 15-20 लोग लाठियों, तलवारों से लैस होकर ललकारा लगाते हुये मेरे पीछे भागे तथा इन्होंने मेरी गाड़ी पर लाठियों व हथियारों से हमला भी कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस हमले से मैं अपनी जान बड़ी मुश्किल से बचाकर भागा। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 148-149, 323,332,341,353,504 तथा 506 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई राजीव कुमार निवासी बेरखेड़ी ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व हूल्लड़बाजी आदि करने के आरोप में दर्ज कराई है। इसमें राजीव कुमार ने कहा है कि गत 7 अक्तूबर को स्थानीय सैनी भवन में सैनी समाज का एक प्रोग्राम चल रहा था जिस प्रोग्राम में वह सुबह लगभग 9 बजे से ही मौजूद था। राजीव कुमार के अनुसार उस प्रोग्राम में माननीय सांसद नायब सैनी(कुरूक्षेत्र) तथा माननीय मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थे। राजीव कुमार के अनुसार प्रोग्राम के समापन के बाद लगभग 11 बजे 100 के करीब तथाकथित प्रदर्शनकारी सैनी सभा में घुसने का प्रयास करने लगे। जिसके चलते प्रदर्शनकारियों ने सैनी भवन को चारों और से घेर लिया। और तमाम लोगों को लगभग 3-4 घंटे तक बंदी बनाकर रखा जिसमें वह भी मौजूद था। राजीव कुमार के अनुसार किसी तरह से प्रदर्शनकारी जब वहां से गये और हम लोग बाहर आये तो मुझे पता चला कि भुवनप्रीत ने मेरे खिलाफ एक झूठी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। और मेरे उपर झूठा आरोप लगाया है कि मैने उस पर गाड़ी चड़ाई जबकि मैं पहले से ही प्रोगा्रम में था। राजीव कुमार ने यह भी कहा कि सैनी भवन में अंदर बैठे मंत्री व सांसद सहित अन्य लोगों को बंधक बनाने वाले मलकीत सिंह व उसके अन्य साथी हैं।
बाद में मलकीत सिंह वगैरह ने मुझे देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दी । लगभग दोपहर 4 बजे मेरे पास मोबाइल पर परमेश्वर उर्फ पम्मी का फोन आया और उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि तुझे हम छोडे़ंगें नहीं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वह एक सभ्य परिवार से ताल्लुक रखने वाला इंसान है तथा उसकी एक शहजादपुर में फैक्टरी भी है। उसने कहा कि मुझे मलकीत सिंह भुवन सिंह व परमेश्वर उर्फ पम्मी व अन्य लोगों से अपनी जान का खतरा है। कृपया इनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। पुलिस ने राजीव की शिकायत पर मलकीत सिंह सहित अन्य भाकियू नेताओं के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धारा 148-149,342, 504 तथा 506 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
इसी मामले में तीसरी कार्रवाई थाना प्रभारी धूम सिंह राणा द्वारा भी दर्ज कराई गई है, जिन्होंने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह सैनी धर्मशाला के पास उच्च अधिकारियों व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे, जो कि धर्मशाला में कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनी समाज के लोगों को सम्मानित किये जाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था व इस कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। थाना प्रभारी के अनुसार इस कार्यक्रम को संपन्न करवाने तथा कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा उन्हें कड़े आदेश दिये गये थे और उन्होंने कड़े पुलिस सुरक्षा प्रबंध भी किये थे। उन्होंने कहा कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि भाकियू के लगभग 150-200 सदस्य पंजलासा चौक नारायणगढ़ पर इकटठे हो रहे हैं। इनमें कुछ सदस्य पैदल हैं व कुछ गाड़ियों में सवार हैं और उनकी गाड़ियों के ऊपर लाउड स्पीकर भी लगे हैं, जिनको मौका पर मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा समझा बुझाकर शांतिपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया था,लेकिन भाकियू के सदस्यों ने पंजलासा चौक पर पुलिस द्वारा लगाये गये बैरिकेड्स को भी जबरदस्ती धकेल कर हटा दिया और नारेबाजी करते हुये सैनी धर्मशाला की और बढ़ने लगे। उसके बाद रास्ते में भी पुलिस द्वारा लगाये गये अन्य बैरिकेड्स पर भी पुलिस ने इन्हें शांतिपूर्वक रोकने का प्रयास किया। इस समूह ने सभी बैरिकेड्स को हटाकर एक तरफ धकेल दिया और सैनी भवन की ओर बढ़ गये।

थाना प्रभारी के अनुसार कार्यक्रम के उपरांत सांसद नायब सैनी, समारोह स्थल से अपनी गाड़ी से निकलने लगे तो उसी समय मौका से सैनी समाज धर्मशाला के बाहर मौजूद भाकियू के सदस्यों ने नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने थाना प्रभारी की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप द्वारा सैनी समाज द्वारा सैनी भवन में आयोजित किये गये कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम का बिना किसी जायज वजह के विरोध करने के मामले में मलकीत सिंह प्रधान भाकियू जिला अंबाला सहित भवनप्रीत निवासी बकाला, जसवीन्द्र भूखड़ी सहित अनेकों लोग जिनके हाथों में लाठी व डंडे थे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed