फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third eye becomes directionless, thieves are taking advantage

Ambala News: दिशाहीन हुई तीसरी आंख, चोर उठा रहे फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Third eye becomes directionless, thieves are taking advantage
अंबाला। स्टेशन पर कमजोर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और गलत दिशा के कारण बेखौफ चोर यात्रियों की जेब काटने के साथ ही रेलवे परिसर में खड़े वाहनों की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही दो ताजा मामलों की शिकायत पर जब जीआरपी ने जांच शुरु की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक आरोपी का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आया और दूसरा आरोपी सीसीटीवी में कैद ही नहीं हो पाया। ऐसे में अब जीआरपी के लिए चोरों को पकड़ना काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

----------------
जेब से पर्स, परिसर से वाहन चोरी
जीआरपी को रविवार दो लोगों ने शिकायत की। इसमें एक यात्री ने बताया कि वो यूटीएस काउंटर पर टिकट लेने के लिए खड़ा था, इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी जेब काटकर पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच से छह हजार रुपये की नगदी व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसी प्रकार दूसरे मामले में रेलवे परिसर में ही यूटीएस काउंटर के नजदीक बनी दुकानों के बाहर खड़ा एक्टिवा चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 सीसीटीवी के बाद भी ऐसे हालात
उत्तर रेलवे का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त व प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ट्रेनों की बात करें तो यहां से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है, वहीं यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन 50 हजार से ऊपर है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा व चोरों की निगरानी के लिए स्टेशन पर 47 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से तीन से चार कैमरे खराब हैं। वहीं अन्य कैमरे धुंधले हो चुके हैं। सबसे बड़ी समस्या कैमरों की गलत दिशा को लेकर है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

--------------------------
रेलवे स्टेशन पर पर्स व वाहन चोरी के मामले में जब जांच की तो एक आरोपी का धुंधला चेहरा नजर आया तो दूसरे मामले में चोर सीसीटीवी फुटेज में ही नहीं आया। स्टेशन पर जितने भी कैमरे लगे हैं, इनमें से अधिकांश गलत दिशा में लगे हैं जोकि चोरों को भी पता है। इसलिए वो आसानी से बच जाते हैं।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed