फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third accused in gold theft case arrested

Ambala News: सोना चोरी का तीसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Third accused in gold theft case arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसएस ज्वैलर्स से करीब 6 किलो सोना चोरी के मामले में सीआईए-1 की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी के नदी मोहल्ला निवासी आरोपी ईशान इसका मास्टरमाइंड था।
सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 9 दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 लाख रुपये की नकदी, 67.30 ग्राम सोना और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक बुलेट बरामद की है। सोमवार रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना पुलिस को 17 जून को दी तहरीर में सेक्टर-7 निवासी अनीश ने बताया कि कालका चौक स्थित उनके शोरूम एसएस ज्वैलर्स से उनके कर्मचारियों ने ही करीब 5 से 6 किलोग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-1 की टीम को सौंप दी गई थी। इससे पहले सीआईए-1 की टीम अंकित वर्मा और आभा भगवान डावले को गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर पुलिस पहले ही 11 लाख रुपये नकद और 38.56 ग्राम सोना बरामद कर उन्हें जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed